Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Bhopal Election: भोपाल की इन सीटों पर कांग्रेस में अंतर्कलह, भाजपा भी इन विस में झेल रही गुटबाजी

Bhopal Election: भोपाल की इन सीटों पर कांग्रेस में अंतर्कलह, भाजपा भी इन विस में झेल रही गुटबाजी

Bhopal Election: भोपाल(Bhopal) जिले की सात विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर दोनों प्रमुख पार्टियां- भाजपा और कांग्रेस आपसी गुटबाजी में झेल रही है। उत्तर, हुजूर, नरेला, बैरसिया में कांग्रेस में भितरघात है। वहीं, भाजपा भी दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट पर अंतर्कलह की शिकार है।

उत्तर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री एवं विधायक आरिफ अकील के भाई आमिर अकील ने निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इससे अपने ही भतीजे आतिफ की मुश्किलें बढ़ी हैं। हुजूर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नरेश ज्ञानचंदानी के सामने भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक जितेंद्र डागा मुश्किलें खड़ी कर रहे। वह कार्यकर्ताओं संग लगातार बैठकें कर निर्दलीय मैदान में आने का दावा कर रहे। बैरसिया में कांग्रेस ने जयश्री हरिकरण को उम्मीदवार बनाया है। उनकी ही पार्टी के राम भाई मैहर टिकट नहीं मिलने का विरोध कर रहे। नरेला में मनोज शुक्ला की मुश्किलें कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल एवं प्रत्याशी बनीं रईसा मलिक और निर्दलीय बाबू मस्तान ने चुनौती खड़ी की है।

भाजपा को दक्षिण-पश्चिम में भितरघात का डर

दक्षिण-पश्चिम सीट पर भाजपा उम्मीदवार भगवानदास सबनानी के सामने पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता भी मैदान में हैं। इस सीट पर भाजपा भितरघात का शिकार हो सकती है। यहां से नगर निगम परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने भी नॉमिनेशन किया है।

कांग्रेस में गुटबाजी की वजह

उत्तर विधानसभा क्षेत्र से अस्वस्थ बताकर विधायक आरिफ अकील ने अपने बेटे को टिकट दिलवाया है। इससे उनके भाई आमिर अकील निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले हैं। वैसे आमिर ने नॉमिनेशन नहीं किया है। इस सीट से ही कांग्रेस नेता नासिर इस्लाम भी निर्दलीय चुनाव लड़ने को कह रहे। इन्होंने भी नॉमिनेशन नहीं किया है।

प्रत्याशी नहीं मना पा रहे बागियों को

कांग्रेस नेत्री रईसा मलिक पूर्व में आम आदमी पार्टी का दामन थाम चुकी हैं। वह नरेला से आप की उम्मीदवार हैं। बाबू मस्तान निर्दलीय चुनाव लड़ने को कह रहे हैं। ये मुस्लिम वोटरों पर असर डाल सकते हैं। वहीं, रईसा मलिक समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे शमसुल हसन उर्फ बल्ली भी खाई पैदा कर सकते हैं। अगर, ऐसा हुआ तो कांग्रेस का नुकसान होने की आशंका है। इधर, बैरसिया में कांग्रेस प्रत्याशी जयश्री हरिकरण का विरोध बंद नहीं हुआ है। राम भाई मैहर इस सीट से ताल ठोंक रहे हैं।

मध्य एवं गोविंदपुरा में बड़ा विरोधी नहीं

मध्य में भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह और कांग्रेस के आरिफ मसूद के बीच सीधी टक्कर है। गोविंदपुरा में भाजपा की कृष्णा गौर और कांग्रेस के रवींद्र साहू झूमरवाला में टक्कर है। वैसे इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का दीप्ति सिंह विरोध कर रही हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट