Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Kerala Blast: केरल में सीरियल ब्लास्ट के बाद झारखंड में विस्फोट, 2 किलोमीटर तक सुनाई दिया धमाका

Kerala Blast: केरल में सीरियल ब्लास्ट के बाद झारखंड में विस्फोट, 2 किलोमीटर तक सुनाई दिया धमाका

Table of Contents

Serial Blast in Kerala: केरल(Kerala) के कोच्चि में आज सुबह 9.30 बजे एक कन्वेंशन सेंटर में बम धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि 10-10 मिनट में 4-5 बम धमाके हुए। जिस जगह धमाके हुए वह क्रिश्चियन कन्वेंशन सेंटर है। इस कन्वेंशन सेंटर को 3 दिन के लिए बुक किया गया था। रविवार को प्रार्थना सभा का तीसरा दिन था। इसमें शामिल होने आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में ईसाई धर्मावलंबी जुटे थे। जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। केंद्र सरकार लगातार नजर रखे हुए है।

केरल(Kerala) के एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने बताया कि एक शख्स ने त्रिशूर ग्रामीण के कोडाकरा पुलिस स्टेशन में सरेंडर किया है। उसने कहा कि यह धमाके उसने किए हैं।
शख्स का नाम डॉमिनिक मार्टिन है। उसने दावा किया है कि वह उस सभा के एक समूह से जुड़ा है। एडीजीपी ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जांच में पता चला है कि इनसेंनडायरी (incendiary) डिवाइस का इस्तेमाल कर धमाके किए गए हैं। ये डिवाइस आईडी की तरह होता है, जिससे एक छोटा धमाका होता है और आग लग जाती है।

अलग-अलग अस्पतालों में 52 लोग भर्ती

केरल(Kerala) की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि धमाके के शिकार 52 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। कलामासेरी में 30 लोग भर्ती हैं। इनमें से 18 आईसीयू और 6 गंभीर रूप से घायल हैं। एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

Kerala Blast

केरल धमाके के बाद दिल्ली-यूपी में हाईअलर्ट

केरल धमाके के बाद दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर खास नजर रखी जा रही। स्पेशल सेल खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है। वहीं, उत्तर प्रदेश एसडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने जिलों को अलर्ट रहने का आदेश जारी किया है। सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट हो गई हैं।

रांची में भी धमाक

केरल(Kerala) में बम धमाके के बाद आज ही झारखंड की राजधानी रांची में भी विस्फोट हुआ। दोनों घटनाओं में कनेक्शन तो नहीं है। धमाके से आसपास के कई घरों के शीशे टूटे हैं। मकानों को काफी नुकसान हुआ है। जांच में पता चला है कि विस्फोट कूड़े के ढेर में हुआ। धमाके की आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है। प्रदेश का बॉम्ब स्क्वाड घटनास्थल पर जांच में जुटा है।

नामकुम थाना क्षेत्र में धमाका, सफाईकर्मी गंभीर रूप से घायल

धमामा रांची के नामकुम थाना क्षेत्र का है। विस्फोट सदाबहार चौक क्षेत्र की एक गली में कूड़े के ढेर में हुआ। वहां मौजूद एक सफाई कर्मी भी बुरी तरह से घायल है। वह अस्पताल में भर्ती है। उसकी पहचान बंटी के रूप में हुई है। एसपी मिंज ने बताया कि सभी टीमें जांच में जुटी हैं। हालांकि अब तक मौके से बारूद का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट