Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election 2023: शिवराज सिंह बोले-कांग्रेस में कपड़ा फाड़ राजनीति चल रही, प्रियंका गांधी पर कही ये बड़ी बात

MP Election 2023: शिवराज सिंह बोले-कांग्रेस में कपड़ा फाड़ राजनीति चल रही, प्रियंका गांधी पर कही ये बड़ी बात

MP Election 2023 live: मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। शिवराज ने कहा है कि कांग्रेस में कपड़ा फाड़ राजनीति चल रही है। जनता देख रही है कि टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में अनबन हुई और कमलनाथ जी ने खुलेआम कहा कि कपड़े फाड़ने हैं तो दिग्विजय सिंह जी और जयवर्धन सिंह के फाड़ो।

शिवराज ने कहा कि असल में कांग्रेस में वर्चस्व एवं बेटों को स्थापित करने की लड़ाई चल रही है। यह जगजाहिर है। कहा कि प्रियंका जी ने आखिर सच स्वीकार कर लिया कि कांग्रेस विकास नहीं करती है, विकास तो भाजपा सरकार ही करती है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट