Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Today Weather: कल से पूर्वी मध्य प्रदेश में फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला,जानें अपने क्षेत्र के मौसम का मिजाज

कल से पूर्वी मध्य प्रदेश में फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला,जानें अपने क्षेत्र के मौसम का मिजाज

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में फिर से बारिश (Weather) का सिलसिला शुरू होने वाला है। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश में ही तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने 15 अगस्त से बारिश होने के आसार जताए हैं। बहरहाल, इस समय मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। मानसून द्रोणिका भी हिमालय की तलहटी में पहुंच चुकी है। इस कारण मानसून की गतिविधियां लगभग थम गई हैं। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि हवा का रुख पश्चिमी है। अरब सागर से आ रही नमी की वजह से सोमवार को इंदौर, भोपाल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके विश्वकर्मा का कहना कि इस समय बिहार के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है। इससे लेकर एक द्रोणिका मणिपुर एवं दूसरी द्रोणिका बंगाल की खाड़ी तक बनी है। मानसून द्रोणिका हिमालय की तलहटी में पहुंची है। पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना है।

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में आंध्रा तट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों का अभी मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष असर नहीं पड़ रहा है। इस कारण प्रदेश में मानसून की गतिविधियां शिथिल हैं।

MP Today Weather: कल से पूर्वी मध्य प्रदेश में फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला,जानें अपने क्षेत्र के मौसम का मिजाज

इस हफ्ते 2 दिन बढ़ेगा अधिकतम तापमान

इस सप्ताह दो दिन अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। शेष दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री ही रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस ही रहेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट