Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Politics: BJP के घोषित प्रत्याशी का विरोध | 1000 बाइक की रैली निकालकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया विरोध

mp politics BJP के घोषित प्रत्याशी का विरोध 1000 बाइक की रैली निकालकर भाजपाईयों ने किया विरोध

MP Politics: महेश्वर के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव का विरोध विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता हुए सम्मिलित,घोषित भाजपा (BJP) प्रत्याशी राजकुमार मेव (Rajkumar Mev) के खिलाफ हुआ प्रदर्शन

MP Politics: आवाज लगाओ जोरों से , महेश्वर बचाओ चोरों से के लगाए नारे

MP Politics: सचिन जाधव/खरगोन – महेश्वर: भाजपा (BJP) आलाकमान ने चुनावी रणनीति के चलते आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने 39 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इस सूची में महेश्वर (Maheshwar) विधानसभा से राजकुमार मेव को भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिस दिन से भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की है उसी दिन से महेश्वर विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ता दोराहे पर खड़े दिखाई दे रहे है। जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार मेव (Rajkumar Mev) का विरोध कर रहे है।

MP Politics: पूर्व में मंडलेश्वर के मुख्य बस स्टैंड चौक पर राजकुमार का पुतला भी दहन हो चुका है। इसी कड़ी में रविवार को कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के विरोध में विधानसभा स्तरीय बाइक रैली का आयोजन किया। रैली की शुरुवात कतरगांव से हुई जो महेश्वर तहसील मुख्यालय पर संपन्न हुई। इस बाइक रैली में दो उप रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। पहली उप रैली बलवाड़ा से शुरू हुई जिसमे बलवाड़ा मंडल के कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। यह रैली बागोद, करही होते हुए कतरगांव पहुंची। बागोद एवं करही के कार्यकर्ता अपने अपने स्थान से रैली में सम्मिलित हुए। वही दूसरी उप रैली पिपलिया से शुरू हुई और कतरगांव पहुंची। महेश्वर एवं मंडलेश्वर मंडल के कार्यकर्ता भी कतरगांव से रैली में सम्मिलित हुए। 1000 से अधिक बाइक के साथ संयुक्त रैली कतरगाव से निकल कर नांद्रा, धरगांव, छोटी खरगोन, मंडलेश्वर होते हुए महेश्वर पहुंची।

महेश्वर में कार्यकर्ताओं ने किया नगर भ्रमण, लगाए नारे:
MP Politics: महेश्वर के पहले गौशाला से कार्यकर्ताओं की बाइक रैली बाय पास कमानी गेट के लिए मुड़ गई। वहा से बाजार चौक होते हुए महात्मा गांधी मार्ग से रैली जय स्तंभ चौक पहुंची। महात्मा गांधी मार्ग पर बाइक रैली बड़ी विशाल दिखाई दे रही थी। रैली का एक सिरा जय स्तंभ चौक पहुंचा तो आखरी सिरा एसबीआई पर था। नही चलेगा नही चलेगा गद्दार नही चलेगा, राजकुमार हटाओ महेश्वर बचाओ जैसे नारे कार्यकर्ताओं ने रैली के मध्य आने वाले सभी नगरों में लगाए।

जय स्तंभ पर कार्यकर्ता हुए आमने सामने:
MP Politics: राजकुमार मेव विरोधी कार्यकर्ताओं की रैली जय स्तंभ चौक पहुंचती उसके पूर्व राजकुमार मेव समर्थक कार्यकर्ताओं की रैली भी डीजे के साथ जय स्तंभ पर पहले पहुंच गई। मेव समर्थकों ने नारे बाजी की शुरुवात की तब तक मेव विरोध कार्यकर्ता भी बाइक रैली लेकर जय स्तंभ चौक पर पहुंचे। दोनो पक्षों ने अपने अपने पक्ष से नारेबाजी की। दोनो पक्षों के एकसाथ जयस्तंभ चौक पहुंचने पर पुलिस प्रशासन को मशक्कत करना पड़ी।
थोड़ी देर के उपरांत राजकुमार मेव अपने समर्थकों के साथ वापस लौट गए। वही मेव विरोधी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सहत्रधारा मार्ग स्थित नर्मदा भवन पहुंचे जहा रैली का समापन हुआ।

क्यों है राजकुमार का विरोध
MP Politics: भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सतीश मोयदे ने जानकारी देते हुए बताया की 2018 के विधानसभा चुनाव में टिकिट नही मिलने के कारण से राजकुमार मेव ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य के खिलाफ चुनाव लडा था। इस चुनाव में कांग्रेस की डा विजयलक्ष्मी साधौ ने जीत हासिल की थी। तभी से भाजपा कार्यकर्ताओं के राजकुमार मेव के विरोध की शुरुवात हुई थी। उसके बाद जनपद चुनाव में भी राजकुमार ने बहुमत होने बावजूद भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को हार का मुंह दिखलाया था।

MP Politics: वही करही, मंडलेश्वर एवं महेश्वर नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी खड़े कर भाजपा प्रत्याशियों को हरवाने का प्रयास किया था जिसने वो बहुत हद तक सफल भी हुए थे। इन्ही प्रमुख कारणों के चलते भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार मेव का विरोध कर रहे है। साथ ही मोयदे ने आगे बताया की हमारी भाजपा आलाकमान से मांग है की प्रत्याशी बदला जाए। अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट