Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Politics: मुख्यमंत्री शिवराज से मिले पूर्व विधायक कालूसिंह ठाकुर तत्काल मुआवजा देने की मांग

MP Politics

MP Politics: मुख्यमंत्री ने कहा पूरा प्रदेश मेरा परिवार उनका दुख मेरा दुख है नुकसानी का पूरा मुआवजा मिलेगा।

MP Politics: आशीष यादव/धार-पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि के दौरान पूरी विधानसभा क्षेत्र में दिन-रात सक्रिय रह कर कर क्षेत्रवासियों की जान एवं माल की सुरक्षा करने में सहायता देने वाले पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर ने तत्काल मुख्यमंत्री से समय लेकर मंगलवार की सुबह उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलकर भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर ने धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में हुई तबाही के हालात बयां किए।

MP Politics: ठाकुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि अतिवृष्ट के चलते क्षेत्र के गरीब और आदिवासी परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ठाकुर ने बताया कि फसले तबाह हो गई है। कई गांव में अब भी संपर्क कटा हुआ है। कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं उनके आशियाने क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अतिवृष्टि के दौरान विधानसभा क्षेत्र में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत भी हो गई थी। ठाकुर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को नुकसानी मुआवजा तत्काल प्रदान करने के लिए मांग पत्र सोपा।

MP Politics: ठाकुर ने मांग की है कि जिन भी लोगों की फैसले खराब हुई है और जो लोग बेघर हुए हैं जिनके खेत खराब हुए हैं उन्हें शासन की योजना के अंतर्गत नियम अनुसार तत्काल लाभ पहुंचाया जाए।श्री ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी बात बड़ी गंभीरता से सुनी और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया है कि वह क्षेत्र में पहुंचकर तत्काल सर्वे रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करें।

MP Politics: ठाकुर ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें कहा है कि पूरे मध्य प्रदेश की जनता मेरा परिवार है और उनका दुख मेरा दुख है। मैंने धरमपुरी विधानसभा सहित धार जिले और प्रभावित प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को तत्काल इस दिशा में कार्यवाही कर प्रभावित लोगों को पूरी सहायता देने के निर्देश दिए हैं। उनके रहने और भोजन की व्यवस्था नहीं लग जाती उन्हें शासन द्वारा पूरी सहायता उपलब्ध करवाई जाए।

क्षेत्र की जनता की आवाज सीधे सीएम तक पहुंचने वाले नेता है ठाकुर
MP Politics: कालू सिंह ठाकुर की कर्मठ और ईमानदार शैली क्षेत्र में जन चर्चा का विषय रहती है। श्री ठाकुर धार जिले के ऐसे नेता है जो छोटी से बड़ी हर बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की ताकत रखते हैं। पूर्व विधायक की के कार्यकाल में भी कालू सिंह ठाकुर ने 5 वर्षों तक क्षेत्र को कहीं बड़ी सौगातें दिलवाई वह मुख्यमंत्री के सामने मांगो को लेकर अड़े रहे और अंततः कहीं बड़ी योजनाएं क्षेत्र में स्वीकृत हुई।

MP Politics: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नजदीकी माने जाने वाले कालू सिंह ठाकुर अतिवृष्टि के दौरान पूरी टीम के साथ दिन-रात सक्रिय रहे। और जिले से सबसे पहले मुख्यमंत्री से चर्चा का क्षेत्र के अतिवृष्टि के हालातो की जानकारी देकर उनसे तत्काल नुकसानी मुआवजा मांगा है।श्री ठाकुर के इस बड़े प्रयास से निश्चित तौर पर अतिवृष्टि में प्रभावित हुए परिवारों और किसानों को जल्द ही मुआवजा मिलने की आस बधी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट