Mradhubhashi

MP Politics: BJP की पूर्व विधायक ममता मीणा कल देंगी इस्तीफा | बोलीं अब भाजपा बदल गयी है।

MP Politics BJP की पूर्व विधायक ममता मीणा कल देंगी इस्तीफा बोलीं अब भाजपा बदल गयी है

MP Politics: क्या किसी अन्य पार्टी का थमेंगी दामन या निर्दलीय लड़ेंगी चुनाव !

MP Politics: राघवेंद्र शर्मा/गुना – चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा ने अंततः भाजपा को अलविदा कह ही दिया। भाजपा द्वारा प्रियंका पैची को अधिकृत भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज थी ममता मीणा। विरोध प्रदर्शन और पार्टी द्वारा समझाने के बाद भी उनका विरोध थमाँ नहीं और वे लगातार भाजपा प्रत्याशी का विरोध कर रही थी ।

MP Politics: आज उनके उन्होंने अपने मन की व्यथा खुल कर बतायी और बताया कि वे कल दिनांक 19 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष को सौपेंगी इस्तीफा उन्होंने बताया कि अब भाजपा बदल गई है अब वो भाजपा नहीं रही जो उमा जी ने खड़ी की थी , मूल कार्यकर्ताओ का अपमान किया जा रहा , उन्हे नकारा जा रहा है।

MP Politics: उन्होंने बताया कि उनके समर्थकों ने उन्हे उनके जन्मदिन के दिन ही बोल दिया था आप चुनाव लड़िए हम आपके साथ है आप चुनाव लड़िए और में अब अपने कार्यकर्ताओ का आदेश मान चुनाव लड़ूँगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट