MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश से होकर मानसून द्रोणिका जा रही है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस कारण प्रदेश में रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला 18 सितंबर तक जारी रहेगा। गुरुवार को जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।
MP Monsoon Update: भोपाल, उज्जैन, सागर, शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम बारिश पड़ने की संभावना बन रही है। शेष क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी। वहीं, बुधवार को ग्वालियर में सात मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा Read More
MP Monsoon Update: IMD मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस समय दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है। इस चक्रवात के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश से होकर झारखंड, उत्तरी ओडिशा से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी है। मानसून द्रोणिका जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, अंबिकापुर, चाईबासा, बालासोर से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।
सितंबर में सामान्य 6.22 इंच में 4 इंच हो चुकी बारिश
MP Monsoon Update: मध्यप्रदेश में अगस्त सूखा बीतने के बाद सितंबर में बारिश ने काफी राहत दी है। 12 दिनों में पूरे सितंबर के कोटे का 65% बारिश हो चुकी है। सितंबर में बारिश का कोटा 6.22 इंच है। अब तक 4 इंच बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा उमरिया में ढाई इंच से ज्यादा बारिश हुई है। प्रदेश में 1 जून से 12 सितंबर तक औसत 30.23 इंच बारिश गिरी है। यह कुल सामान्य बारिश 37.36 इंच से 7.13 इंच कम है। प्रदेश में 31 अगस्त तक 26.06 इंच बारिश हुई थी। 12 सितंबर तक आंकड़ा 30.23 इंच तक पहुंच गया।