Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP Election: मध्य प्रदेश में BJP का शक्ति सम्मेलन, जानें हर बूथ से कितने वोट पाने की तैयारी

MP Election:

MP Election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election) में जीत के लिए बीजेपी (BJP) हर स्तर पर ताकत झोंक रही है। जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Aashirwad Yatra) के बाद अब पार्टी ने शक्ति सम्मेलन MP BJP Shakti Sammelan शुरू किया है। भाजपा 51 प्रतिशत वोट पाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। 12 हजार शक्ति केंद्रों में सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। भोपाल (Bhopal) के कोलार में प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को विजय प्रतिज्ञा दिलाई। इसके साथ ही संपदा कार्ड देकर पन्ना प्रमुख और सह प्रमुखों को मतदाताओं को जोड़ने का लक्ष्य तय कर बूथों के लिए रवाना किया।

MP Election: उन्होंने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद लेकर कार्यकर्ता मैदान में उतरने जा रहे हैं। 2023 का चुनाव हर बूथ पर लड़ा जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को नीचले स्तर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ मैदान में उतरेंगे। भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों को भी अलग-अलग शक्ति केंद्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तीन दिवसीय सम्मेलन में पार्टी का पूरा नेतृत्व, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।

पीएम मोदी एवं अमित शाह की मंशा के अनुरूप काम करेंगे कार्यकर्ता
MP Election: सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं को ‘संपदा’ (सम्मान, पहचान, दायित्व) कार्ड दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की मंशा के अनुरूप कार्यकर्ता हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करने की रणनीति और माइक्रो मैनेजमेंट प्लान बनाएंगे। दो वर्षों में प्रदेश में संगठन के सुदृढ़ीकरण और बूथ सशक्तीकरण के लिए सभी 64523 बूथों पर अभियान चलाए गए। साथ ही संगठन में आधुनिक तकनीक समावेश की दृष्टि से बूथों के डिजिटाइजेशन का काम किया गया। कार्यकर्ताओं ने बूथ विजय का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रशिक्षण दिया जाएगा
MP Election: इस सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें शक्ति केंद्र की टोली और बूथ अध्यक्ष, महामंत्री व बीएलए के पहचान पत्र दिया जाएगा। मतदाता सूची, लाभार्थी सूची, 80 से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची, नवमतदाता, दिव्यांग और अन्य मतदाताओं की सूची पर जरूरत अनुसार काम होगा। इस काम के लिए प्रमुख और सह प्रमुख भी बनाए जाएंगे। चुनाव की दृष्टि से सुझाव या फीडबैक लिया जाता है तो उसे विधानसभा संयोजक के जरिए जिला और प्रदेश स्तर पर पहुंचाया जाएगा। हर बूथ का एक वाट्सएप ग्रुप होगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट