Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MP: BJP का विकास पर्व शुरू, एक महीने में 2 लाख करोड़ की योजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

https://images.app.goo.gl/ZFynYY82rxfY8Rtk7

MP BJP Vikas Parv: मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ दल का विकास पर्व शुरू हो गया है। आज से यह 15 अगस्त तक चलेगा। इस एक महीने में BJP शिवराज सरकार 2 लाख करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेगी। इस विकास पर्व के माध्यम से सरकार जनता की नाराजगी को दूर करने का प्रयास कर रही है। पूरे प्रदेश में आज से यह विकास पर्व मनाया जाएगा।

इस विकास पर्व की शुरुआत बड़वानी से की गई है। पाटी उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया गया। 4075 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन होना है। विकास पर्व अवधि में जनसेवा यात्रा, आम सभाएं, स्थानीय स्तर पर जनता के संवाद स्थापित किए जाएंगे।

MP: BJP का विकास पर्व शुरू, एक महीने में 2 लाख करोड़ की योजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास
MP: BJP का विकास पर्व शुरू, एक महीने में 2 लाख करोड़ की योजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

धार में सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन होगा

धार में BJP मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सिंचाई परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे। बड़वानी में जनजातीय प्रतिनिधियों और लोक कलाकारों के साथ संवाद स्थापित करेंगे। इस दौरान शिवराज रोड शो भी करने वाले हैं। बता दें इस साल दिसंबर में प्रदेश विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर सभी पार्टियां तमाम तरह के प्रयास कर रही हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट