Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Chandrayaan 3 vs Luna 25: चंद्रयान-3 से अधिक सफल होगा लूना-25, यह करेगा पहले लैंड

चंद्रयान-3 से अधिक सफल होगा लूना-25, यह करेगा पहले लैंड

Moon Mission: भारतीय चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की लांचिंग के बाद अब रूस (Russia) ने भी मून स्पेसक्राफ्ट लूना-25 (Luna 25) लांच किया है। रूस (Russia) का यह मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) की लांचिंग के एक महीने बाद शुरू हुआ है। हालांकि चंद्रयान-3 से पहले लूना-25 (Luna 25) चांद की सतह पर लैंड कर जाएगा। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी (Russian Space Agency) के अनुसार 21 अगस्त को लूना-25 (Luna 25) चांद की सतह पर लैंड कर सकता है। जबकि भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा। भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) का कहना है कि दोनों देशों के स्पेसक्राफ्ट चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेंगे। दोनों स्पेसक्राफ्ट के बीच 118 किलोमीटर की दूरी रहेगी।

इसरो ने दोनों की लोकेशन शेयर किया है। चंद्रयान (Chandrayaan 3) 69.63 दक्षिण, 32.32 पूर्व लोकेशन में है। जबकि लूना-25 (Luna 25) 69.5 दक्षिण 43.5 पूर्व लोकेशन में है। गौरतलब है कि भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) रूस के लूना-25 (Luna 25) की अपेक्षा अधिक सफर कर रहा है। इस वजह से चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3)की अपेक्षा रूसी रॉकेट अधिक बड़ा और पावरफुल है।

रूस का दावा-अलग-अलग जगह उतरेंगे स्पेसक्राफ्ट
रूसी एजेंसी का कहना है कि अलग-अलग जगहों पर दोनों मिशन लैंड करेंगे। इस कारण से इनके बीच टकराव नहीं हो सकता है। बता दें भारत का चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) केवल 14 दिनों तक चांद पर काम करने वाला है। जबकि लूना-25 (Luna 25) एक साल तक चांद पर रिसर्च करेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट