Mradhubhashi
Search
Close this search box.

केजरीवाल को जान से मरना चाहते है खालिस्तानी आतंकी !

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से जान का खतरा है। यह अंदेशा पंजाब पुलिस ने जताया है। पंजाब पुलिस ने इस आधार पर दिल्ली पुलिस को केजरीवाल की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए कहा है। दिल्ली पुलिस ने उनकी इस मांग को खारिज कर दिया।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा कि केजरीवाल को पहले ही सबसे उच्च स्तर की Z कैटेगरी सिक्योरिटी मिली है। वहीं, पंजाब के विरोधी दल आरोप लगा रहे हैं कि केजरीवाल के साथ पंजाब पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी इसे आरोप को नकारती रही है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल को खतरे के संबंध में पंजाब पुलिस के पास कोई खुफिया इनपुट है तो उसे शेयर करें। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

साफतौर पर दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस की सुरक्षा बढ़ाने की पेशकश को ठुकरा दिया है। दिल्ली पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया कि उन्हें केजरीवाल की सुरक्षा के लिए बाहर से मदद नहीं चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है। अफसरों का कहना है कि केजरीवाल को दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी है। उन्हें पर्याप्त पुलिस कर्मी दिए गए हैं। हर VIP को खतरे का रेगुलर आकलन चलता रहता है। अगर जरूरत होगी तो उनकी सिक्योरिटी को बढ़ा दिया जाएगा।

हाल ही में पंजाब पुलिस ने दिल्ली भाजपा नेता तजिंदर बग्गा को अरेस्ट किया था। बग्गा को दिल्ली से पंजाब लाते वक्त हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस को रोक लिया। इसके बाद बग्गा को वापस दिल्ली को सौंप दिया गया। अब बग्गा को दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी मिली हुई है। इसके अलावा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने 5 जुलाई तक बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। उसके बाद केजरीवाल को सुरक्षा खतरे के मामले में यह लेटर सामने आया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट