Mradhubhashi
Search
Close this search box.

IMD Rain Alert: आज पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश के आसार, इंदौर समेत 14 जिलों में Alert जारी

IMD Rain Alert (1)

IMD Rain Alert: Heavy rain expected in entire Madhya Pradesh today, alert issued in 14 districts including Indore

IMD Rain Alert: मध्य प्रदेश में आज से फिर तेज बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दिन से मानसून गतिविधियां तेज हो रहीं हैं। इसके अलावा प्रदेश में बारिश के चार सिस्टम सक्रिय हैं। मानसून द्रोणिका के मध्य प्रदेश में बने रहने और अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। मंगलवार को खंडवा, इंदौर सहित 14 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है।

IMD Rain Alert: IMD के मुताबिक विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम,बैतूल,खंडवा, हरदा, बुरहानपुर,रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर,आगर-मालवा और मंदसौर जिले में भारी बारिश होनी है। दरअसल, मानसून द्रोणिका दीसा, रतलाम, बैतूल, ब्रह्मपुरी, कांकेर, कलिंगपट्टनम से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी है।

मध्य प्रदेश के मध्य बना है चक्रवात
IMD Rain Alert: मध्य प्रदेश के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। दक्षिणी ओडिशा में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इन मौसम प्रणालियों के असर से लगातार आ रही नमी से प्रदेश के विभिन्न शहरों में बारिश जारी है।

कम दबाव का भी क्षेत्र
IMD Rain Alert: मौसम विज्ञान केंद्र केबताया कि बंगाल की खाड़ी में आंध्रा के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने वाला है। मंगलवार को इसके कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। उसके असर से मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज हो जाएंगी।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट