Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal 25 July 2023 : इन राशि के लोग आज किसी की बातों में नहीं आएं, शेष राशि वालों का भी जानें हाल

aaj-ka-rashifal-25-july-2023

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 25 जुलाई यानी मंगलवार को मीन राशि के लोग किसी की कही बात में आकर कोई विवाद में नहीं पड़ें। वृष राशि के जातक अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

मेष (Aries) Rashifal
दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। छोटी-छोटी बात को लेकर गुस्सा नहीं दिखाएं। कार्यक्षेत्र में अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं।

वृष (Taurus) Rashifal
आनंदमय दिन रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सम्मान और बढ़ेगा। पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। संतान के करियर की समस्या आज दूर होगी। किसी पुराने परिजन से मनमुटाव आज दूर होगा। पैरों में या कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

मिथुन (Gemini) Rashifal
यह दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। मां की किसी इच्छा को पूरा करेंगे। आपमें प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी। एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी। कुछ पुराने कर्ज उतरने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई काम समस्या लेकर आ सकता है। इसमें आपको पार्टनर से बातचीत करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन तनावग्रस्त रहेगा। कुछ नया करने की कोशिश में रहेंगे। इसमें आप कामयाब भी होंगे। वाहन की खराबी के कारण खर्चा बढ़ सकता है। संतान से मनमुटाव रहेगा। तनाव आज आप पर हावी रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। धन संबंधित निर्णय जल्दबाजी में लिया तो बाद में समस्या आ सकती है। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

सिंह (Leo) Rashifal
इस दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। पिताजी के साथ आगे बढ़ना होगा। वाणी व व्यवहार में मधुरता रखें। किसी परिजन से उपहार प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट से परेशान रहेंगे। धन भी अधिक खर्च होगा। अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें।

कन्या (Virgo) Rashifal
दिन लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। सोच में आज बदलाव लाएंगे, तभी संतान के साथ तालमेल बैठाकर चल सकेंगे। व्यवसाय में मित्र से मदद मांगेंगे तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। संतान से कहासुनी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला (Libra) Rashifal
दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। कोई काम आपका लटका था तो वह पूरा हो सकता है। यात्रा पर जाएं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाए, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। मानसिक तनाव रहने के कारण माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। कानूनी मामले में ढील बरत रहे थे तो आज उसमें परेशान होना होगा। नहीं तो विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी को धन उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है। परिजन से कोई सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में ढील दे रहे हैं तो उन्हें बाद में अधिक मेहनत करनी होगी। बिजनेस के मामले में किसी को साझेदार बनने से बचें। संतान से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) Rashifal
दिन स्वास्थ्य के लिहाज से समस्या लेकर आएगा। आज आपका सकारात्मक नजरिया रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई सहयोगी आपके काम में समस्या पैदा कर सकता है। नए वाहन को खरीदने के लिए विचार कर रहे थे तो इच्छा पूरी हो सकती है। अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन मिलाजुला रहेगा। मित्रों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। कामों में आलस्य दिखाने के कारण समस्या में फंस सकते हैं। नया सौदा हाथ से न जाने दें, नहीं तो पछतावा होगा। रुकी हुई डील के लिए किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार में सदस्यों में किसी बात पर वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें अपनी बात लोगों के सामने रखें।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन अनुकूल रहेगा। अकस्मात लाभ मिलने से प्रसन्न रहेंगे। अपने रुके कामों पर पूरा ध्यान दें। किसी काम में बाहरी व्यक्ति से मदद ना लें नहीं तो वह आपको गलत सलाह दे सकता है। सोची हुईं योजनाएं पूरी होंगी। अच्छा-खासा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। नए सहयोगी की तलाश पूरी हो सकती है। आध्यात्म के प्रति झुकाव थोड़ा ज्यादा रहेगा।

मीन (Pisces) Rashifal
आज ऊर्जावान रहेंगे।। व्यापार को लेकर यात्रा पर जाएंगे। पूजा-पाठ व धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। धन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्य में लगाएंगे। नौकरी वालों को प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। किसी की कहीसुनी बातों में आकर लड़ाई-झगड़े में न पड़ें। परिवार के सदस्यों की जरूरत को पूरा करने में सफल होंगे।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट