Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Rashifal August 2023 : आज 5 राशियों पर धन वर्षा होगी, मेष और मिथुन राशि वालों का संघर्ष बढ़ेगा

rashifal 05 august 2023

5 August 2023 Rashifal: Today money will rain on 5 zodiac signs, the struggle of people with Aries and Gemini will increase

Aaj Ka rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर आधारित फलादेश दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) है। इसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से होता है। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के जरिए विभिन्न काल-खंडों से जुड़ी भविष्यवाणी की जाती है। दैनिक राशिफल हर दिन की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। 5 जुलाई यानी शनिवार को शनि की राशि मकर में चंद्रमा का संचार हो रहा है। ग्रहों और सितारों के प्रभाव के कारण कर्क राशि के जातकों को निवेश में उम्मीद के मुताबिक लाभ होगा। मीन राशि के लोगों को धन लाभ एवं आय के साधन में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं।

मेष (Aries) Rashifal
इस राशि के मालिक मंगल पंचम भाव में होने की वजह से कुछ बिगड़े आज काम बनेंगे। विदेश यात्रा का प्रबल प्रसंग है, लेकिन आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने से आराम कम और संघर्ष अधिक रहेगा। कामकाज में अधिक भागदौड़ से स्वास्थ्य नरम रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। अटका हुआ धन मिलेगा।

वृष (Taurus) Rashifal
इस राशि के स्वामी शुक्र चतुर्थ लग्न केंद्र में पैसा एवं सांसारिक सुख में बढ़ोतरी के कारक हैं। नया वाहन व जमीन खरीदने के योग हैं। नया काम भी शुरू कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए तनाव बन सकता है। शाम के समय उलझन के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मांगलिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini) Rashifal
आपके स्वामी बुध राशि से द्वितीय भाव में चंद्र ग्रही है। आज चंद्रमा मकर राशि का होकर अष्टम घर में अचानक संतान कष्ट और व्यर्थ से मानसिक कलेश हो सकता है। कार्यक्षेत्र के कार्यों में भागदौड़ रहेगी। शाम में कुछ राहत मिलेगी। शुभचिंतकों के घर आगमन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क (Cancer) Rashifal
दिन लाभदायक रहेगा। आशा के अनुकूल निवेश में लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरुष अचानक आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में कभी नहीं सोचा होगा। कार्य क्षेत्र में गप्पेबाजी नहीं करें। शाम का समय पारिवार के साथ बिताएं।

सिंह (Leo) Rashifal
इस राशि के स्वामी एकादश लाभ भाव में मिथुन राशि पर परिभ्रमण कर रहे हैं। आज चंद्रमा भी मकर राशि गत है। यह एकादश भाव में बड़े भाई को कष्ट एवं पारिवारिक उलझन पैदा करेगा। नया काम या कॉन्ट्रैक्ट में जल्दबाजी न करें। रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्रा स्थगित हो जाएगी।

कन्या (Virgo) Rashifal
राशि का स्वामी बुध चंद्र ग्रही एकादश भाव में श्रेष्ठ मार्गों से धन आएगा। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध निर्णायक हो सकता है। दोस्तों से बातचीत में धन संबंधित नई जानकारी मिलेगी। पारिवारिक बिजनस करने वालों के लिए धन समृद्धि योग हैं। करियर में तरक्की के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन थोड़ी मेहनत करनी होगी।

तुला (Libra) Rashifal
दिन विशेष शुभ कारक है। आज आपकी बात वरिष्ठ व्यक्ति भी सुनेंगे और सहमत होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनेंगे। कई महीनों से बंद पड़ा माल का आगमन शुरू हो जाए। शाम का समय मित्रों व परिजनों के साथ बीताने का अवसर मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio) Rashifal
इस राशि पर चंद्रमा तृतीय का है। पहले से ही राशि पर शनि-शुक्र विपरीत फल कर रहे हैं। ऐसी कोई चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दाम के लालच में घटिया चीज न खरीदें। बाद में पछतावा हो सकता है। घर की साज-सज्जा पर खर्च करेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

धनु (Sagittarius) Rashifal
शनि के पराक्रम के प्रभाव के कारण बनते कामों में बाधा उत्पन्न हो रही है। पंचम घर में मेष राशि का राहु भी व्यर्थ पैसे खर्च करा रहा है। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा होगा। नौकरी में बदलाव संभव है। आमदनी में भी वृद्धि होगी। निवेश करने वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पुराना निवेश अच्छा रिटर्न देगा।

मकर (Capricorn) Rashifal
दिन मिश्रित फलकारक है। नौकरी-पेशा वालों के वरिष्ठ अधिकारियों से प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। अधिक मेहनत करने पर निर्वाह योग्य आय के साधन बढ़ेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम, चोट आदि लग सकती है। व्यापार में आज अच्छी वृद्धि होगी। अपनी ही राशि वाले के साथ मिलकर कोई काम कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

कुंभ (Aquarius) Rashifal
दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। मेहनत करते रहने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, लेकिन अभी भी संभलकर खर्च करने की जरूरत है। व्यापार में पूंजी निवेश के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। शाम में व्यापार के साझेदारों एवं भाई-बंधुओं से तनाव हो सकता है।

मीन (Pisces) Rashifal
इस राशि पर मेष का बृहस्पति की विशेष कृपा रहने के कारण आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में बढ़ोतरी होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। अपने कार्यों को पूरा करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई Rashifal की जानकारी सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों और सूचना पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि मृदुभाषी किसी भी तरह की Rashifal मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. Rashifal किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट