Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Honda New Bike: होंडा की यह बाइक मचा रही धूम, Pulsar और Apache की घटी बिक्री

Honda New Bike: होंडा की यह बाइक मचा रही धूम, Pulsar और Apache की घटी बिक्री

Honda Hornet 2.0 लांचिंग के बाद छाया

Honda Hornet 2.0: नई बाइक लेने की सोच रहे हैं तो अभी एक बेहतर विकल्प है। होंडा की एक बाइक छाई हुई है। लांचिंग के बाद से बाइक की धूम मची है।

Honda Hornet 2.0 update: होंडा की बाइक बेहतरीन लुक और माइलेज के लिए जानी जाती है। इसी कड़ी में होंडा की बाइक Hornet 2.0. छाई हुई है। इस गाड़ी में 184.4 cc का दमदार इंजन है। यह राइडर को सड़क पर हाई पावर का एहसास देता है। वैसे बड़ा इंजन होने के बाद भी बाइक 42.3 kmpl की माइलेज देती है। बाइक की सीट की शेप बेहद कम्फर्टेबल है।

इस बाइक में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। इसका कुल वजन 142 किलो है। 12 लीटर फ्यूल टैंक है। इस कारण यह लॉन्ग रूट बाइक है।

Honda Hornet 2.0
Honda Hornet 2.0

एक वेरिएंट और चार कलर का है ऑप्शन

Honda Hornet 2.0 कंपनी की स्ट्रीट बाइक है, जो 1,62,608 रुपये एक्स शोरूम प्राइस पर उपलब्ध है। अभी इसका एक वेरिएंट और चार कलर ऑप्शन हैं। इसका धाकड़ इंजन 17.03 bhp की पावर और 16.1 Nm का पीक टॉर्क देता है।

बाइक में दोनों डिस्क ब्रेक

बाइक के फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक हैं। इसमें एंटी लॉकिंग सिस्टम भी है। यह कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाली बाइक में है। गोल्डन अपसाइड डाउन फोर्क्स बाइक को अट्रैक्टिव लुक देता ह। बाइक की डिजाइन को बेहद आक्रमक बनाया गया है। यह हाई परफॉमेंंस बाइक है।

ABS की भी सुविधा

इसमें सिंगल चैनल ABS दिया गया है। बाइक में एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी लाइटिंग और हैज़र्ड स्विच है। बाजार में यह बाइक TVS Apache RTR 200 4V और Bajaj Pulsar NS200 को मुकाबला दे रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट