Mradhubhashi

जन आक्रोश यात्रा: किसानों को 40 हजार रु बीघा मुआवजा दे सरकार

जन आक्रोश यात्रा: किसानों को 40 हजार रु बीघा मुआवजा दे सरकार

जन आक्रोश यात्रा: बरसते पानी में किसान कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश यात्रा तहसीलदार को सोपा ज्ञापन

आशीष यादव/धार-कांग्रेस के आह्वान पर किसान कांग्रेस द्वारा जन आक्रोश यात्रा निकल गई। लूनेहरा से नालछा तक निकली इस यात्रा के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान की किसान विरोधी नीतियों को जनता के समक्ष रखा गया। कांग्रेस के झंडे लहराते हुए हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में खराब हुई सोयाबीन की फसले लेकर इस यात्रा में शामिल हुए और शिवराज सिंह चौहान को विपक्ष में रहते हुए की गई बातों को याद दिलाया।

इस जन आक्रोश यात्रा का नेतृत्व मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के महासचिव सुखराम मकवाना ने किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश में अल्प वर्षा की स्थिति के चलते किसान परेशान है। फासले खराब हो गई हैं। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अपना वादा निभाए सभी किसानों को 40 हजार रुपए प्रति बीघा के हिसाब से नुकसानी मुआवजा दिया जाए।

मक्का की फसल भी खराब हुई है उसके लिए भी नीति बनाई जाए। मकवाना ने कहा किवर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत प्रलय पूरी तरह ठप हो चुका है और सरकार 24 घंटे विद्युत प्रदाय और 10 घंटे किसानों को बिजली देने के बाद दे कर रही है जो सरासर झूठ हैं। मकवाना ने कहा कि धरमपुरी विधानसभा सहित पूरे जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर यहां किसानों को तत्काल मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाए। आने वाले समय में किसानों को खाद बीज सुगमता के साथ मिल सके इसकी व्यवस्था सरकार अभी से करें।

नारेबाजी करते पहुंचे तहसील कार्यालय:
तेज बारिश के बीच किसान अपनी मांगों को लेकर नारे लगाते हुए नालछा तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर तहसीलदार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन के माध्यम से इन बिंदुओं परतत्काल कार्यवाही की मांग किसान कांग्रेस ने की।

सभा में प्रदेश सरकार को जमकर कोसा :
सभा में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश पवार पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विनोद डोंगल विधानसभा अध्यक्ष लोकेश यादव किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र पटेल युवा कांग्रेस के नालछा ब्लॉक अध्यक्ष पीयूष ग्वाल पूर्व जनपद सदस्य मेहताब कटारे पूर्व सरपंच हरिओम पटेल मांडू के पार्षद पप्पू भाबर आदि ने संबोधित किया ज्ञापन का वाचन रईस पटेल ने किया आभार वक्त सरपंच श्याम भूरिया ने किया

8 एन एल सी 01 नालछा में नायब तहसीलदार अनिता बरेठा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए किसान कांग्रेस के महासचिव सुखराम मकवाना एवं कार्यकर्ता 8 एन एल सी 02 नालछा में किसान कांग्रेस के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकल गई जिसमें धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने एवं अन्य मांगे की गई।

Read More

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट