Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कृषि उपज मंडी में मनाया गया स्वर्ण जयंती महोत्सव

कृषि उपज मंडी में मनाया गया स्वर्ण जयंती महोत्सव

स्वर्ण जयंती महोत्सव: कांटाफोड़ – नगर के समीप स्थित स्व. कैलाश जोशी कृषि उपज मंडी के 50 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया गया। आयोजन को यादगार बनाने के लिए कृषि उपज मंडी को सुसज्जित किया गया साथ ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी हुआ। कृषि उपज मंडी लोहारदा इस क्षेत्र की सबसे बड़ी मंडियों में मानी जाती है। उप मंडी से मंडी में परिवर्तित होने के बाद शासन के द्वारा व व्यापारियों के सहयोग से लगातार विकास कार्य किए गए हैं।

50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंह कनोजे मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कृषि उपज मंडी के सचिव आलोक गुप्ता के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक कनोजे ने कहा कि पहले कृषि उपज मंडी और आज की कृषि उपज मंडी में बहुत अंतर है भाजपा सरकार के द्वारा विकास कर उपज मंडी को आगे लाकर खड़ा किया गया है आगे भी किसानों व व्यापारियों की सुविधा अनुसार आधुनिक तरीके से कृषि उपज मंडी का विकास किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान कृषि उपज मंडी में सेवा दे चुके सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियों किसानों व टैक्स देने वाले व्यापारियों का प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे गोपीकृष्ण व्यास मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा सत्यनारायण तिवारी तहसीलदार हरिओम ठाकुर डॉक्टर संतोष कोतकर संतोष चौबे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राज टुटेजा सहित भाजपा कार्यकर्ता कृषि उपज मंडी के कर्मचारी किसान व व्यापारी उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन लोकेंद्र जोशी ने किया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट