Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Giridih: मणिपुर जैसी घटना झारखंड में, महिला को निर्वस्त्र पेड़ में बांधकर पीटा

Giridih: मणिपुर जैसी घटना झारखंड में, महिला को निर्वस्त्र पेड़ में बांधकर पीटा

Giridih Woman Naked: मणिपुर, पश्चिम बंगाल, मेरठ में महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने के बाद झारखंड में यह घटना हुई है। प्रदेश के गिरिडीह (Giridih) में सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोवडिया टोले (Kovadia Tola) में बुधवार की देर रात दलित महिला को निर्वस्त्र (woman naked) कर पेड़ से बाधकर बुरी तरह से उसकी पिटाई की गई है। महिला के बयान के आधार पर पुलिस (Police) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, घायल महिला को सरिया स्थित देवकी अस्पताल (Devki Hospital) में भर्ती कराया गया है।

पीड़िता के अनुसार देर रात अचानक कोवडिया टोले के कुछ पुरुष और महिलाएं उसके घर में जबरन घुस गए। उन्होंने लोगों ने उसके मुंह में कपड़ा बांधकर उसे घर से 500 मीटर दूर जंगल की ओर लेकर गए। वहां एक पेड़ में बांध दिया और लात-घुसे से पीटने लगे। उसे पूरा निर्वस्त्र (Naked) भी कर दिया था। इस दौरान वह बेहोश हो गई।

किसी की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसने महिला का शरीर ढका। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने इस कुकृत्य की वजह नहीं बताई है। आशंका जरूर जताई है कि कुछ दिन पहले आरोपी से किसी बात पर गाली-गलौज हुई थी।

महिला का नाजायज संबंध

गांव वालों का कहना है उस महिला का नाजायज संबंध था। अक्सर देर रात तक उसका आना-जाना लगा रहता था। इससे आक्रोशित लोगों ने उसके साथ ऐसी दरिंदगी की है। हालांकि थाना प्रभारी संतोष कुमार मौर्य ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जितने भी लोग दोषी हैं, उन्हें तत्काल सजा दिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट