Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं से है

भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं से है

बड़वाह-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फिडबेग लेने के लिए भाजपा संगठन ने हमे महाराष्ट्र से आपसे रूबरू होने के लिए भेजा है।आपके विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की क्या मजबूती है। चुनाव में क्या स्तिथि रहेगी व वर्तमान विधायक की कार्यशैली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जानने व समझने के लिए में आया हूँ ।

पार्टी में छोटी मोटी नाराजगिया चलती रहती है । हम सभी भाजपा परिवार से है और हमारा उद्देश्य मध्यप्रदेश व केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बने यह होना चाहिए।क्योंकि भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओ से है।यह बात महाराष्ट्र के सिरपुर विधानसभा से आये विधायक काशीराम पावरे ने भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में कही,मंडल की बैठक तिरूपति नर्सरी में दोपहर 12 बजे से संपन्न हुई।बैठक में विधानसभा संयोजक लादूराम साहू,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग ने भी विचार रखे।

भाजपा की मजबूती कार्यकर्ताओं से है

विधायक सचिन बिरला,सांसद समन्वयक जितेंद्र सुराणा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश गुर्जर,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी भाटिया,जिला उपाध्यक्ष अनोपचन्द मंडलोई,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललित जाट ,सरपंच भगत पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजू सोनी मंचासीन थे।इस अवसर पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पटेल,महिला मोर्चा अध्यक्ष सुरभि वर्मा,पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक जाट,अजा मोर्चा अध्यक्ष अशोक भालसे,विजय वर्मा,यशवंत जाधव,अर्जुन राजपूत,यशवंत चोयल,पप्पू बारड़,शेखर प्रजापत,भारत नायक,रवि सोनी,डोंगर सिटोले,हुकुम ठाकरे,रवि राठौड़,सुंदरलाल वर्मा,सकाराम कोचले भीमसिंग नायक सूरज गौड़,अखिलेश राजपूत सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता की पूजा अर्चना कर समूहित आरती की गई।बैठक का संचालन अंत्योदय प्रकोष्ट के जिला सहसंयोजक डॉ.एन.एस.सोलंकी ने किया व आभार विजय वर्मा ने माना।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट