Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सीमा हैदर और अंजू के बाद सानिया ने सरहद पार की, बांग्लादेश से पहुंची नोएडा, 1 साल का बच्चा भी साथ

सीमा हैदर और अंजू के बाद सानिया ने सरहद पार की, बांग्लादेश से पहुंची नोएडा, 1 साल का बच्चा भी साथ

सानिया Crossed the Bangladesh Border: पिछले कुछ महीनों से अपने प्यार को पाने के लिए महिलाएं लगातार सरहद पा कर रहीं हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान, दुबई, नेपाल की सरहद पार कर अपने प्रेमी सचिन मीणा के घर नोएडा पहुंची। एक महीने बाद जुलाई में राजस्थान की अंजू अपने प्रेमी नसरुल्लाह के पास पाकिस्तान पहुंच गई। अब बांग्लादेश से सानिया अख्तर अपने पति को खोजते हुए नोएडा पहुंच गई है। उसके साथ उसका एक साल का बच्चा भी है। सूत्रों के अनुसार ग्रेटर नोएडा के सौरभ कांत तिवारी को सानिया पति बता रही है। सौरभ कांत पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।

सानिया अख्तर के मुताबिक 2017 में सौरभ कांत बांग्लादेश में काम करने गया था। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। दोनों की बातचीत शुरू हुई और दोनों में प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया। सानिया का कहना है कि सौरभ ने बांग्लादेश में उससे शादी की थी। सौरभ कांत तिवारी ने अपना धर्म भी बदला था और सौराभ अपना नाम रख लिया था।

सौरभ की उम्र 50 साल और सानिया 27 साल की है। उस समय सानिया को मालूम नहीं था कि सौरभ शादीशुदा है। बच्चा होने के बाद सौरभ ने सानिया को बताया कि वह अपने देश में शादीशुदा है। आरोप है कि तब उसने आश्वासन दिया था कि वह सानिया को भारत बुलाएगा और साथ रखेगा, लेकिन बांग्लादेश से भारत आने के बाद सौरभ ने उससे संपर्क तोड़ लिया।

सीमा हैदर और अंजू के बाद सानिया ने सरहद पार की, बांग्लादेश से पहुंची नोएडा, 1 साल का बच्चा भी साथ

सानिया पहले भी भारत आ चुकी है

सानियाअख्तर बांग्लादेश से सौरभ कांत तिवारी को खोजते हुए पहले भी भारत आ चुकी है। वह दूसरी बार यहां आई है। इस बााद सानिया ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराई है, उससे बांग्लादेश जाकर वहां की कानून प्रक्रिया के तहत मामला दर्ज करने का सुझाव दिया गया है।

सानिया नोएडा के एक सेंटर में है। सौरभ कांत ने भी सानिया के आरोपों का जवाब दिया है। उसका आरोप है कि बांग्लादेश में उसके साथ जबरदस्ती हुई। उसका धर्म परिवर्तन भी कराया गया। पैसे लिए गए। सौरभ का कहना है कि बार-बार धमकियां मिल रही हैं। उसने बांग्लादेश के क़ानून के मुताबिक पहले ही तलाक फाइल कर दी है। सौरभ के अनुसार जनवरी 2017 में वह बांग्लादेश गया था। दिसंबर 2022 में वह जान बचाकर भाारत लौटा।

सीमा तो भारत में ही रहना चाहती है

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर अब यही रहना चाहती है। वह पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। हालांकि उसके खिलाफ भारत की सुरक्षा एजेंसियां जांच-पड़ताल कर रही है। सीमा पर आरोप है कि वह पाकिस्तान की जासूस है। इस कारण सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में भी लिया था। सीमा से दो दिन तक पूछताछ की गई थी। अंजू भी अपने प्रेमी के साथ पाकिस्तान में ही रह रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट