Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पहले भरी मांग फिर पहनाई जयमाला, मृतक प्रेमिका से प्रेमी ने रचाई शादी…शव से लिपटकर खूब रोया

Prarthana Bora and Bitupan Love Story:  असम में प्यार की अनोखी मिसाल देखने को मिली। गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को बीमारी के चलते एक युवती की मौत हो गई। लड़की की मौत के बाद जब उसका अंतिम संस्कार किया जाना था, तब उसके प्रेमी ने उसके अंतिम संस्कार से पहले अपनी मृत प्रेमिका से शादी की और जीवन भर किसी और से शादी नहीं करने की कसम भी खाई। दरअसल प्रेमिका की अंतिम ख्वाहिश दुल्हन बनने की थी, जिसे प्रेमी ने पूरा किया।

दरअसल असम में प्रेमिका की मौत के बाद अंतिम संस्कार से पहले प्रेमी ने उसकी आखिरी ख्वाईश पूरी की। प्रेमी ने अंतिम संस्कार से पहले प्रेमिका की मांग भरी, उसे जयमाला पहनाया, फिर उसके शव के लिपटकर खूब रोया। इस घटना की कुछ तस्वीरें सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग इसे सच्चे प्रेम की अमर कहानी के रूप में परिभाषित कर रहे हैं।

पहले भरी मांग फिर पहनाई जयमाला, मृतक प्रेमिका से प्रेमी ने रचाई शादी...शव  से लिपटकर खूब रोया

प्यार की यह अनुठी कहानी असम के मोरीगांव जिले से सामने आई है। मोरीगांव के 27 वर्षीय बिटुपन तमुली चापरमुख 24 वर्षीय प्रार्थना बोरा नामक लड़की से प्यार करते थे। इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में परिजनों को भी जानकारी थी। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन इसी बीच प्रार्थना बोरा के बारे में जानकारी मिली वो एक लाइजाज बीमारी से ग्रसित है। इस बात की जानकारी के बाद बिटुपन पहले तो टूट गए, लेकिन उन्होंने अंतिम समय तक अपनी प्रेमिका प्रार्थना की हर खुशी का ख्याल रखा।

पहले भरी मांग फिर पहनाई जयमाला, मृतक प्रेमिका से प्रेमी ने रचाई शादी...शव  से लिपटकर खूब रोया - lover fulfills last wish to his dead girlfriend

प्यार की यह अनुठी कहानी असम के मोरीगांव जिले से सामने आई है। मोरीगांव के 27 वर्षीय बिटुपन तमुली चापरमुख 24 वर्षीय प्रार्थना बोरा नामक लड़की से प्यार करते थे। इन दोनों की प्रेम कहानी के बारे में परिजनों को भी जानकारी थी। दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। लेकिन इसी बीच प्रार्थना बोरा के बारे में जानकारी मिली वो एक लाइजाज बीमारी से ग्रसित है। इस बात की जानकारी के बाद बिटुपन पहले तो टूट गए, लेकिन उन्होंने अंतिम समय तक अपनी प्रेमिका प्रार्थना की हर खुशी का ख्याल रखा।

प्रार्थना का भाई बोला- मेरी बहन भाग्यशाली कि उसे बिटुपन जैसा साथी मिला

लोग प्रार्थना और प्रेमी बिटुपन का प्यार की दुहाई दे रहे हैं। लगे हाथ आफताब ने श्रद्धा के साथ जो किया उसका भी जिक्र कर रहे हैं। प्रार्थना के भाई ने कहा, मेरी बहन बहुत भाग्यशाली थी कि उसे बिटुपन जैसा प्यार करने वाला साथी मिला। दोनों शादी करना चाहती थी। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। मुझे खुशी है कि उसने उसकी अंतिम इच्छा पूरी की।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट