Filmy News: थिएटरों में फिल्मों के एक ही समय पर रिलीज को लेकर घमासान मचा है। दो सुपरहिट फिल्मों का सीक्वेल और रणबीर कपूर की फिल्म एक समय पर रिलीज हो रही थी। ऐसे में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म एनिमल की रिलीज डेट बढ़ा दी गई है। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होनी थी। फिलहाल इसकी नई रिलीज डेट जारी नहीं हुई है।
अब थिएटरों में सनी देओल-अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 और ओह मॉय गॉड 2 की टक्कर होगी। बता दें एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल भी हैं। जून में एनिमल का प्री-टीजर जारी हुआ था। इसकी शुरुआत में दिखता है कि कई लोग कुल्हाड़ी चला रहे, खोपड़ी के मुखैटे, सफेद सर्ट, काले वास्कट और टाई पहने हुए हैं। दूसरी ओर रणबीर कपूर इस ग्रुप से लड़ने के लिए हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़े हैं।
रणबीर की मुरीद हुईं रश्मिका
रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। हाल में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें रणबीर की खूब प्रशंसा की थी। उन्होंने लिखा था- भगवान ने वाकई में रणबीर कपूर को परफेक्ट बनाने में समय लिया है। वह शानदार अभिनेता, अद्भूत इंसान हैं।