Mradhubhashi
Search
Close this search box.

UP में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Mission 2024 के लिए जुट रहे अमित शाह, योगी से लेकर बिहार के मांझी तक

UP में NDA का शक्ति प्रदर्शन, Mission 2024 के लिए जुट रहे अमित शाह, योगी से लेकर बिहार के मांझी तक

UP Politics: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने कमर कस ली है। केंद्र का रास्ता UP और बिहार होकर जाता है, जिस कारण BJP यहां जोर लगा रखी है। आज यानी 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार में सहयोगी अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की जयंती पर बड़ा आयोजन हुआ है। पार्टी की संरक्षक अनुप्रिया पटेल ने आमंत्रण पर केंद्रीय गृह मंत्री सह भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ, हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, यूपी सरकार के मंत्री संजय सिंह शामिल हो रहे हैं।

कुल मिलाकर UP की लोकसभा की 80 सीटों पर जीत हासिल करने के लिए NDA का यह शक्ति प्रदर्शन है। NDA प्रदेश के पिछड़ा वोट बैंक में अपने पाले में करने के लिए यह वृहद समारोह का आयोजन कर रहा है। इनके केंद्र में विशेषकर कुर्मी जाति है। यह जाति यूपी के मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, भदोही और सोनभद्र में अच्छी संख्या में हैं।

2019 UP लोकसभा चुनाव में NDA ने जीती थीं 64 सीटें

लोकसभा चुनाव 2019 में NDA ने यूपी में 64 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा ने 62 और अपना दल एस ने 2 सीटों पर कब्जा किया था। अपना दल एस की संरक्षक अनुप्रिया पटेल केंद्रीय मंत्री हैं। इनके पति प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट