Mradhubhashi
Search
Close this search box.

गजरा गियर कंपनी में कर्मचारियों के वेतन काटे जाने को लेकर कर्मचारियों ने किया काम बंद

गजरा गियर कंपनी में कर्मचारियों के वेतन काटे जाने को लेकर कर्मचारियों ने किया काम बंद

गजरा गियर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कर्मचारियों का वेतन काटे जाने को लेकर कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। इस दौरान कर्मचारी काम बंद कर कंपनी परिसर के अंदर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी में करीब 600 सौ कर्मचारियों का 5 से ₹6000 वेतन काट दिया गया है। जिसको लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है जहां कंपनी में भारतीय मजदूर संघ इंटक सहित अन्य संगठनों के कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गया।

कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनका वेतन नहीं मिलेगा तब तक कर्मचारी काम बंद करके बैठेंगे। वही कंपनी मैनेजमेंट अमित तवर का कहना है कि यह हमारी कंपनी का अंदरूनी मामला है जिसे जल्द हल कर लिया जाएगा। भारतीय मजदूर संघ तकनीकी के उपाध्यक्ष रामकिशोर पाल ने बताया कि कर्मचारियों की वेतन वृद्धि 2023 से बढ़ना बढ़ना थी जिस पर प्रबंधन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। जिसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है और कर्मचारी इसको लेकर धरने पर बैठे हुए हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट