Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Dalit Woman Stripped: 1500 रुपए के लिए महिला को निर्वस्त्र कर चेहरे पर किया पेशाब, पीटा भी

Dalit Woman Stripped:

Dalit Woman Stripped: सिर्फ 1500 रुपए के लिए दलित महिला को निवस्त्र कर पीटा गया। उसके मुंह पर पेशाब कर दिया गया। यह घटना सुशासन की सरकार में हुई है। बिहार की राजधानी पटना में इंसानियत शर्मसार हुआ है। खुसरूपुर प्रखंड की मोसिमपुर पंचायत में 1500 रुपए उधार का सूद नहीं देने पर दलित महिला (Dalit woman Beaten) को नंगा कर बेरहमी से पीटा गया है। महिला के चेहरे पर पेशाब कर उसे पीने के लिए मजबूर किया गया। घटना रविवार की रात 10 बजे की है।

Dalit Woman Stripped: पीड़िता ने बताया कि रात 10 बजे घर के बाहर नल से पानी ले रही थी। दबंग ने मेरे पति को बंधक बनाकर रखने बात कहकर अपने घर ले गया। दबंग प्रमोद सिंह ने हमें वहां बेदर्दी से पीटा। नंगा कर लाठी-डंडों से पीटा। इसमें मेरा सिर फट गया। पीड़ित पंचायत के वार्ड नंबर छह में रहती है। आरोप है कि प्रमोद ने अपने बेटे अंशु कुमार से मेरे मुंह में पेशाब कराया। मैं किसी तरह जान बजाकर नग्न अवस्था में घर की ओर भागी। रास्ते में मिले मेरे भैसुर ने फौरन हमें घर ले गए। इसके बाद परिवार वालों ने थाने को सूचना दी। फिर पीड़िता को थाना ले जाया गया

पीएचसी में भर्ती है महिला
Dalit Woman Stripped: पीड़िता खुसरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट है। महिला की इंजुरी रिपोर्ट थाने को भेजी गई है। खुसरूपुर पुलिस ने सरकारी अस्पताल पहुंचकर पीड़िता से बयान ले लिया है। पीड़िता ने बताया कि पति ने 1500 रुपए कर्ज लिए थे। उसकी अदायगी कर दी गई थी। इसके बावजूद दबंग सूद के रूप में पैसे मांगा जा रहा था। इसे लेकर आए दिन प्रमोद गाली-गलौज और हत्या की धमकी देता था।

दलित परिवार डरा-सहमा
Dalit Woman Stripped: पीड़ित पक्ष ने आवेदन दिया है। आवेदन में प्रमोद सिंह एवं अंशु कुमार पर मारपीट करने और नंगा कर मुंह में पेशाब करने की शिकायत की है.। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद से पूरा दलित परिवार डरा और सहमा है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट