Shreshth Suicide Case: गर्लफ्रेंड ने मिलने से इनकार कर दिया तो युवक ने अपनी जान दे दी। युवक वीडियो कॉल करके गर्लफ्रेंड को भाजपा विधायक योगेश शुक्ला के आवास पर मिलने के लिए बुला रहा था, लेकिन उसने मिलने के लिए इनकार कर दिया। इससे क्षुब्ध युवक ने विधायक आवास पर ही फंदे से झूल गया। युवती ने अनहोनी की आशंका से पुलिस को कॉल करके सूचना दी। इसके बाद खुद भी विधायक आवास Read More
Shreshth Suicide Case: घटना लखनऊ का है। आत्महत्या करने वाले युवक की पहचान श्रेष्ठ त्रिपाठी के रूप में हुई है। रविवार रात श्रेष्ठ वीडियो कॉल कर गर्लफ्रेंड को विधायक आवास पर मिलने बुला रहा था। इस पर दोनों में कहासुनी हुई थी। गर्लफ्रेंड ने मिलने से मना किया तो उसने फांसी लगाने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद उसने जान दे दी। युवती ने वीडियो कॉल के कुछ स्क्रीन शॉट मोबाइल में कैप्चर किए। फिर पुलिस को कॉल कर जानकारी दी।
पांच साल से रिलेशनशिप में था श्रेष्ठ
Shreshth Suicide Case: श्रेष्ठ त्रिपाठी और उसकी गर्लफ्रेंड पांच साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों अक्सर मिलते-जुलते थे। दोनों मोबाइल पर भी बात करते थे। पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में लड़की से जानकारी ली है। पुलिस के मुताबिक लड़की लखनऊ में रहती है। बता दें विधायक योगेश शुक्ला का सरकारी आवास लखनऊ के हजरतगंज में है। श्रेष्ठ विधायक के मीडिया सेल से जुड़ा था।
बारांबकी में रहता है श्रेष्ठ का परिवार
Shreshth Suicide Case: पुलिस के मुताबिक श्रेष्ठ का पूरा परिवार बारांबकी में रहता है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसका मोबाइल वहीं पर था। मोबाइल जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब श्रेष्ठ के दोस्तों और रिश्तेदारों से संपर्क कर रही है।