Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सीएम शिवराज पहुंचे महाकाल के द्वार, प्रदेश के लिए की यह कामना

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सावन के पहले सोमवार पर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए कामना की। इस दौरान नंदीहाल में 80 पंडितों द्वारा लघु रूद्र महा अभिषेक किया गया। प्रदेश की सुख समृद्धि और कोरोना की समाप्ति की कामना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय भी मौजूद थे।

सीएम शिवराज ने सहपरिवार किया पूजन

सावन के पहले सोमवार पर देश भर में विभिन्न शिवालयों पर भगवान शिव की आराधना करने के लिए भक्तों का मेला लग रहा है। उज्जैन के महाकाल मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पूरे परिवार के साथ दर्शन करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नंदीहाल से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और पंडित पुजारियों ने विधि विधान से पूजन संपन्न करवाया।

प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की

नंदीहाल में मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी साधना सिंह ने भगवान शिव की आराधना की इस दौरान 80 पंडे पुजारियों द्वारा लघु रूद्र महा अभिषेक किया। करीब एक घंटे तक नंदी हाल में अति रुद्राभिषेक किया गया। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने बाबा महाकाल की आरती उतारी और पूजा की। मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की है साथ ही कोरोना मुक्त मध्य प्रदेश को लेकर भी प्रार्थना की है। इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक बहादुर सिंह चौहान, पारस जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट