Mradhubhashi
Search
Close this search box.

औद्योगिक थाने के घेराव के बाद काजी पर प्रकरण दर्ज हुआ

औद्योगिक थाने के घेराव के बाद काजी पर प्रकरण दर्ज हुआ

धारा 307 की मांग को लेकर हिंदू संगठनो ने किया एबी रोड पर जाम, 2 घंटे तक चलता रहा जाम, 10 किलोमीटर तक लगी वाहनों की कतार

सोशल मीडिया पर चली लंबी बहस

देवास/विजेंद्र उपाध्याय – सिल्वर कालोनी में काजी की पत्नी के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में गुरुवार को शहर काजी अबूल कलाम के साथ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजननों ने औद्योगिक थाने पर एकत्रित होकर घेराव किया था। इस मामले में शहर काजी की रिपोर्ट पर 8 युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। गुरुवार को हुए मामले को लेकर सिल्वर पार्क कालोनी में असमाजिक तत्वों द्वारा अराजकता फैलाते हुए भय का माहौल निर्मित किया जा रहा है।

इसी को लेकर शुक्रवार को हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में औद्योगिक थाने पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए थाने का घेराव कर एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया को ज्ञापन दिया। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया, तब कहीं जाकर शाम करीब 5 बजे पुलिस ने शहर काजी अबूल कलाम के खिलाफ मामूली धारा 294, 336 में प्रकरण दर्ज कर लिया।

जब इस मामले की जानकारी थाने के बाहर खड़े हिंदू संगठन के कार्यकताओं को लगी तो उन्होंने एक बार फिर पुलिस अधिकारियों से मांग की कि काजी के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए, किंतु पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी, जिससे आक्रोशित होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रसूलपुर चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। जाम करीब दो घंटे तक लगा रहा।

इस दौरान पुलिस ने कई बार समझाइश की कोशिश की, किंतु कार्यकर्ता अपनी मांग पर अड़े रहे। उधर इस जाम के कारण इंदौर रोड पर लगभग 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई, जिसमें हजारों लोग परेशान होते रहे। आखिरकार दो घंटे बाद एएसपी जयवीरसिंह भदौरिया ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि पुलिस अधीक्षक से चर्चा करने के बाद धाराओं में इजाफा किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शनिवार की 11 बजे तक धारा नहीं बढ़ी तो 12 बजे के बाद देवास बंद किया जाएगा। 

सोशल मीडिया पर चली लंबी बहस

देवास शहर काजी मामले में सोशल मीडिया पर लंबी बहस चली। सोशल मीडिया यूजर का मानना था कि शहर काजी पर पुलिस प्रशासन राजनीतिक दवाब के कोई कार्यवाही नही करेगी। वही कुछ का कहना था कि कार्यवाही होना चाहिए। यह काजी वही है जो 2016 में पेट्रोल बम के साथ पकड़ाया था। जिसका फ़ोटो भी कई लोगो ने वायरल भी किया। कुछ का कहना है यह व्यक्ति 2016 में भी बच गया था। अब भी बच जाएगा।

औद्योगिक थाने के घेराव के बाद काजी पर प्रकरण दर्ज हुआ
2016 की तस्वीर हुई सोशल मीडिया पर वायरल
औद्योगिक थाने के घेराव के बाद काजी पर प्रकरण दर्ज हुआ
सीसीटीवी फुटेज

रात को विधायक पहुंची पुलिस अधीक्षक कार्यालय

रसूलपुर चौराहा पर जिस समय हिंदू संगठन के कार्यकर्ता जाम किये हुए थे और पुलिस उन्हें हटाने की जद्दोजहद कर रही थी। उस दौरान रात करीब 8 बजे देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, उनके पुत्र विक्रमसिंह पवार अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय से उनके कक्ष में करीब 1 घंटे तक चर्चा की। इस दौरान विहिप के कुछ पदाधिकारी भी उनके साथ थे।

कक्ष से बाहर निकलने के बाद विधायक ने सिर्फ इतना कहा कि पुलिस प्रशासन नियमानुसार कार्यवाही कर रहा है और मेरा दोनों समुदाय से आग्रह है कि शहर में शांति बनाए रखे। 

काजी की रिवाल्वर के साथ हुई तस्वीर वायरल

गुरुवार को विवाद के दौरान शहर काजी अबूल कलाम ने अपनी रिवाल्वर से हवाई फायर करने की बात सामने आई थी। हालांकि उस समय पुलिस ने इसे नकार दिया था, किंतु देर रात को शहर काजी की रिवाल्वर के साथ तस्वीर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। सीसीटीवी फूटेज की इस तस्वीर के आधार पर व क्षेत्रवासियों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामूली धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया। अब बताया जा रहा है कि फरियादी के बयान के बाद धारा 307 बढ़ाई जा सकती है। 

दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया था। हम कानून के हिसाब से कार्यवाही कर रहे है। जो भी विधि सम्मत होगा, वही किया जाएगा। 

संपत उपाध्याय, एसपी, देवास

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट