-नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सीएमओ ने किया शुभारंभ
-बड़नगर हजारीबाग बस स्टैंड पर किया गया योजना का शुभारंभ
बड़नगर/मोहन हाडा – प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता भूखी ना रहे हर गरीब को भोजन मिले और उसे सस्ता अच्छा भोजन मिले इसी उद्देश्य को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 62 जगह दीनदयाल रसोई योजना का शुभारंभ किया गया है इसी क्रम में बड़नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड पर भी इस योजना का शुभारंभ किया गया।
योजना का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अभय टोंग्या, उपाध्यक्ष अनीता सतीश वर्मा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री कमला कौल द्वारा किया गया शुभारंभ पश्चात उपस्थित लोगों को भोजन करवाया गया नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ने लोगों भोजन परोसा और स सम्मान भोजन करवाया गया। आपको बता दे की शासन की इस योजना अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड लाकर तथा ₹5 शुल्क देकर भोजन प्राप्त कर सकता है।