Mradhubhashi
Search
Close this search box.

निर्भया जैसी दरिंदगी! नाबालिग ने प्रेमिका का रेप कर प्राइवेट पार्ट में भरे कांच, फंदे पर लटकाया

निर्भया जैसी दरिंदगी! नाबालिग ने प्रेमिका का रेप कर प्राइवेट पार्ट में भरे कांच, फंदे पर लटकाया

Raped and Filled Glass in Private Part: दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी फिर हुई है। नाबालिग ने शक में अपनी प्रेमिका का Rape किया और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कांच भरे दिए। इसके बाद भी उसकी दरिंदगी खत्म नहीं हुई। उसने उसे फंदे से लटका दिया। घटना झारखंड के पाकुड़ की है। यहां 20 जून को धावाडंगाल डैम के पास 16 साल की किशोरी से दरिंदगी की गई।

आरोपी प्रेमी ने किशोरी की हत्या करने के बाद भी उसके शव से दरिंदगी की। इसके बाद सबूत छिपाने के लिए आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इसके लिए किशोरी के शव को फंदे से लटका दिया। आरोपी का साथ उसके दोस्त ने दिया। पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

निर्भया जैसी दरिंदगी! नाबालिग ने प्रेमिका का रेप कर प्राइवेट पार्ट में भरे कांच, फंदे पर लटकाया
घटनास्थल पर मौजूद लोगों की भीड़ एवं जांच करती पुलिस।

कपड़े में लगे खून के धब्बे से मामला स्पष्ट हुआ

पुलिस को सूचना मिली की एक किशोरी का शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो शव के कपड़े पर लगे खून के धब्बे से पुलिस समझ गई की आत्महत्या नहीं है। रेप के बाद किशोरी की हत्या की गई है। इसके बाद पुलिस ने मृतका की कॉल डिटेल्स निकाली तो मामला उजागर हो गया।

कुछ दिनों से किशोरी का मोबाइल आ रहा था व्यस्त

नाबालिग आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका इन दिनों किसी और युवक के संपर्क में थी। उसका मोबाइल हमेशा बिजी बताता था। इस बीच उसे पता चला की उसकी प्रेमिका अब किसी और के साथ रिलेशन में है। इससे आक्रोशित होकर उसने प्रेमिका की हत्या करने की ठान ली। उसने अपनी प्रेमिका को कॉल कर मिलने के लिए धावाडंगाल डैम पर बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। उसने दो बार उसके साथ रेप किया। उसने सिर पर डंडा मारकर उसे बेहोश कर दिया। फिर किशोरी के प्राइवेट पार्ट में कांच के टुकड़े भर दिए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट