Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कर्नाटक में जैन मुनि की निर्मम हत्या, टुकड़े-टुकड़े कर बोरवेल में फेंका

कर्नाटक में जैन मुनि की निर्मम हत्या, टुकड़े-टुकड़े कर बोरवेल में फेंका

Murder of Jain Monk Kamkumar Nandi Maharaj: जैन मुनी की निर्मम हत्या कर दी गई है। मुनि की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर बोरवेल में फेंक दिया गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना कर्नाटक के बेलगावी की है। यहां चिक्काडी तालुक में दिगंबर जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की हत्या हुई है। पुलिस का कहना है कि करीब 6 लाख रुपए के लेन-देन को हत्या लेकर की गई है।

दरअसल, जैन मुनि कामकुमार के लापता होने की 6 जुलाई को खबर आई थी। वह नंदी पर्वत आश्रम के अपने कमरे में नहीं मिले। उनकी पिच्छिका और कमंडल वहीं थे। 5 जुलाई की रात 10 बजे तक उनको कमरे में देखा गया था। आश्रम में उनके नहीं मिलने पर शिष्यों ने काफी खोजबीनी। फिर आचार्य कामकुमार नंदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भीमप्पा उगारे ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने संदेह के आधार पर नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को हिरासत में लिया है। दोनों ने पूछताछ के दौरान जैन संत की हत्या की बात स्वीकार की है। हत्या किस स्थान पर और शव को कहां फेंका इसको लेकर आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहे थे। 8 जुलाई को पुलिस ने साड़ी में बंधे जैन मुनि के शव के टुकड़े कटकभावी गांव में एक बोरवेल से बरामद किए। पोस्टमॉर्टम बाद जैन समाज को शव के टुकड़े सौंप दिए गए।

रविवार को मुनि का अंतिम संस्कार किया गया। 2009-10 में मुंबई में चातुर्मास कर आचार्य कामकुमार हिरेकोड़ी आश्रम में रह रहे थे। 6 जून 1967 को बेलगाम जिले में जन्मे मुनिश्री को बचपन में भ्रमप्पा के नाम से जाना जाता था। आचार्य श्री कुंथुसागर से दीक्षा लेकर वह मुनि बने थे। इनकी हत्या के बाद जैन संत वरुरु गुणधर नंदी महाराज ने हुबली में धरना दिया है। जैन समाज ने हत्या की CBI जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट