Urfi Javed on Bigg Boss OTT 2 कंटेंस्टेंट: जियो सिनेमा पर प्रसारित हो रहे फेमस रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का अगले सप्ताह ग्रैंड फिनाले होना वाला है। शो जैसे-जैसे अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है, वैसे-वैसे दिलचस्प चीजें सामने आ रही हैं। अब बिग बॉस ओटीटी-1 की प्रतिभागी रही उर्फी जावेद ने शो पर अपनी राय दी है। उर्फी ने कहा कि उम्मीद करती हूं कि आप सब बिग बॉस ओटीटी 2 देख रहे होंगे। यह वीकेंड का वार देखने के बाद मैं निश्चित तौर पर कह सकती हूं कि चीजें अब दिलचस्प हो रही हें। मैडम जिया को इस हफ्ते घर से बेघर होना चाहिए। उन्होंने घर में गंध मचाकर रखी है।
मुझे उनकी शक्ल और अक्ल दोनों जनरल तौर पर पसंद नहीं है। वह बहुत ही बुरी इंसान हैं। बाकी लोगों को न धक्के मार के बाहर निकाल देना चाहिए, ऐसा ही आगे आ गए हैं। उर्फी ने शो के टॉप-3 कंटेस्टेंट के बारे में भी बताया। उर्फी के मुताबिक फुकरा इंसान अभिषेक को विनर के रूप में देखना चाहती हैं। मनीषा रानी को भी विनर बताया है। तीसरा विनर का कंटेस्टेंट उनकी नजर में बेबिका है।
शो में 8 कंटेस्टेंट ही बचे
बिग बॉस ओटीटी 2 में अब 8 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। इस शो में टीवी एक्टर्स और यू-टयूबर तक ने प्रतिभाग किया है। अब बहुत जल्द यह पता चलेगा की शो का विनर कौन होगा। पिछले वीकेंड पर शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाई थी। सलमान ने एल्विश यादव, बेबिका की जमकर क्लास लगाई थी। इन्हें कहा था कि शो ओटीटी पर है, उसका मतलब यह है कि कोई भी भाषा चलेगी। गालियां दी जाएंगी। इतना ही नहीं सलमान ने अपने संघर्ष के दिनों के बारे भी सभी कंटेस्टेंट को बताया था।