Mradhubhashi
Search
Close this search box.

नारी सम्मान योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़ी बैठक | 9 मई को होगा शुभारंभ

नारी सम्मान योजना

नारी सम्मान योजना: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 9 मई को छिंदवाड़ा में नारी सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसको लेकर आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में मीडिया विभाग के तमाम पदाधिकारी मीडिया सलाहकार ,मीडिया के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, प्रवक्ता और संभागीय प्रवक्ता शामिल रहे।

दरअसल बैठक में नारी सम्मान योजना को लेकर तैयारियां की गई। 9 मई को होने वाले नारी सम्मान योजना को लोगों तक पहुंचाने के लिए मीडिया विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है नारी सम्मान योजना के अंतर्गत कमल नाथ दो बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। पहला महिलाओं को नारी सम्मान के अंतर्गत 1500 रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता और ₹500 में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की जाएगी।

नारी सम्मान योजना: साल के अंत तक मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही महिला वोटरों को साधने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली योजना लांच की तो ₹1000 प्रति महीने महिलाओं को देने की बात कही गई। तो पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने महिलाओं के लिए नारी सम्मान योजना की घोषणा कर दी और कहा कि यदि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो वह 1000 नहीं 1500 सो रुपए महिलाओं को आर्थिक सहायता देंगे।

बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाकौशल के नरसिंहपुर जिले में बड़ी सभा की थी। जिसमें कमलनाथ ने घोषणा करते हुए कहा था कि वह है ₹500 में सिलेंडर देंगे। जिसके बाद उनका यह बयान कई दिनों तक मीडिया में सुर्खियां बना रहा। अब नारी सम्मान योजना में ₹500 में सिलेंडर देने की बात भी सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट