मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी संभालेंगे मोर्चा, जाने कितने तारीख को कहां आएंगे - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी संभालेंगे मोर्चा, जाने कितने तारीख को कहां आएंगे

मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी संभालेंगे मोर्चा, जाने कितने तारीख को कहां आएंगे

मध्य प्रदेश में चुनावी साल है। कांग्रेस और भाजपा दोनों अपने अपने स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए है।वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अब मध्य प्रदेश का मोर्चा संभालने वाली है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश का चुनावी आगाज प्रियंका गांधी करेंगे।12 जून को प्रियंका गांधी जबलपुर में जनसभा और रोड शो करेंगे।

फिलहाल प्रियंका गांधी कर्नाटक के चुनाव में व्यस्त हैं। दरअसल 2018 के लोकसभा चुनाव में महाकौशल की 38 सीटों में से कांग्रेस 24 सीटें जीती थी। महाकौशल में कांग्रेस का अच्छा खासा वर्चस्व है। ऐसे में उस वर्चस्व को बनाए रखने के लिए प्रियंका गांधी का मध्यप्रदेश में पहला रोड शो और जनसभा जबलपुर में होगी। कांग्रेस के सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी के दौरे के तुरंत बाद ही राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस मलिकार्जुन खरगे भी मध्यप्रदेश में रैलियां करेंगे।

हालांकि अभी विधानसभा चुनाव में 6 महीने का समय बचा हुआ है लेकिन कांग्रेस अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए जुट चुकी है।प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में भी काफी मेहनत की थी।लेकिन नतीजा क्या निकला था। दरअसल कांग्रेस को लोगों ने नकार दिया है।

विधानसभा चुनाव में स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस अब कितनी सीटों पर सिमट रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस ही नहीं, भारतीय जनता पार्टी भी चुनावी मूड में लगी हुई है।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता और संगठन के पदाधिकारी बीते समय मध्य प्रदेश में कई बड़ी सभाएं कर चुके हैं।