Morena Massacre: 6 लोगों की गोली मार कर हत्या, घटना का वीडियो आया सामने - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

Morena Massacre: 6 लोगों की गोली मार कर हत्या, घटना का वीडियो आया सामने

Morena Massacre: 6 people shot dead

Morena Massacre: मुरैना जिले के लेपा भिड़ोसा गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने पुरे देश में तहलका मचा दिया है। बता दें कि शुक्रवार सुबह जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। इस घटना में 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं।

Morena Massacre: गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं।

बता दें कि वीडियो में गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक लड़का आता है और एक के बाद एक 9 लोगों को धड़ाधड़ गोली मार देता है। गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

Morena Massacre: दोनों पक्षोंं के बीच 2013 में भी खूनी संघर्ष हुआ था।

घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। दोनों पक्षोंं के बीच 2013 में भी खूनी संघर्ष हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में पुरानी दुश्मनी और ज्यादा बढ़ गई थी। दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पुराना विवाद था और इस मामले में कम से कम तीन हत्याएं पहले भी हो चुकी हैं। आज जिस पक्ष पर हमला किया गया, उन्हीं पर इन हत्याओं का आरोप है। गांव में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Morena Massacre: जमीनी विवाद को लेकर हुआ था विवाद

आपको बतादें कि डकैत पान सिंह तोमर भिड़ोसा गांव का ही था, जिसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ हुआ था और वह डकैत बना था। खास बात यह है कि दोनों ही गांवों को जोड़कर यानी लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है।