भोपाल। हमेशा अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गई हैं। लेकिन, इस बार साध्वी प्रज्ञा अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा मे आई हैं। त्योहारों की सीजन के चलते साध्वी प्रज्ञा दुर्गा पंडाल में पहुंची जहाँ पर उन्होंने महिलाओं के साथ गरबा किया, साथ ही कबड्डी भी खेली।
सांसद साध्वी प्रज्ञा भोपाल के शक्ति नगर में मां काली के दर्शन करने पहुंची थी, जहां पर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पहले पूजा की। इसके बार उन्होंने मंदिर प्रांगण में कबड्डी खेला और फिर वहां पर मौजूद महिलाओं के साथ गरबा खेला।
इसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने सभी खिलाड़ियों और कोच को मंच पर सम्मानित भी किया। बता दें कि भोपाल में मां के दर्शन करने बाद महिलाओं के साथ गरबा डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।
भोपाल से मृदुभाषी के लिए मोहम्मद ताहिर खान की रिपोर्ट