Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इंदौर में हवाई यात्रीयों के लिए आई बुरी खबर, इन 5 जगह जाने वाली उड़ानें हुई निरस्त

इंदौर। कोरोना महामारी की तीसरी लहर ने एक बार फिर लोगों के पैरों में जंजीरे बांद दी है। दो साल के बाद धीरे – धीरे देश में सारी चिजे खुलने लगी थी लेकिन एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। जिसका असर अब इंदौर एयरलाइंस पर भी देखने को मिल रहा है।

यात्रियों की कमी से जूझ रही एयरलाइंस द्वारा अपनी उड़ानों को निरस्त करने का सिलसिला जारी है। आज लगातार चौथे दिन कंपनी ने उड़ानों को निरस्त किया। आज निरस्त उड़ानों में मुंबई, बैंगलुरु और लखनऊ की कुल पांच उड़ानें शामिल हैं। इन उड़ानों के निरस्त होने से इनमें बुकिंग करवा चुके यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

देश में बढ़ते कोरोना के मामलों, ओमिक्रॉन के डर और लगातार बढ़ रही सख्ती के चलते लोग यात्रा से बच रहे हैं। इसके चलते एयरलाइंस लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त करते हुए नुकसान से बचने की कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में आज सुबह भी इंडिगो एयरलाइंस ने इंदौर से पांच उड़ानों को निरस्त किया। इनमें सुबह 5.40 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान, 6.55 बजे लखनऊ और 7.05 बजे बैंगलुरु जाने वाली उड़ान तथा सुबह 8.35 बजे बैंगलुरु से आने वाली उड़ान के साथ ही 9.05 बजे मुंबई से आने वाली उड़ानें शामिल हैं। बताया जा रहा है कि शाम तक निरस्त उड़ानों की संख्या और बढ़ सकती है।

उड़ानों के निरस्त होने से इनमें बुकिंग करवा चुके यात्री रोजाना परेशान हो रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन उड़ानों को निरस्त किया जा रहा है, उनकी जानकारी यात्रियों को दी जा रही है।

साथ ही ऐसे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में एडजस्ट किया जा रहा है। वहीं उन्हें रिफंड और आगे की बुकिंग का विकल्प भी दिया जा रहा है। लेकिन जिन यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट है, उन्हें ये सारे विकल्प काम नहीं आ रहे हैं और नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट