Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महिला कांग्रेस ने हनुमान चालीसा के साथ पढ़ी कुरान शरीफ की आयतें

भोपाल। मकर संक्रांति पर्व के मौके पर मध्यप्रदेश का प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भक्ति के भाव में सरोवर होता हुआ नजर आया। एक ही पंडाल के नीचे सर्वधर्म सद्भाव की मिसाल पेश करते हुए मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की महिलाओं ने हनुमान चालीसा का पाठ के साथ कुरान शरीफ की आयतें पड़ी, वहीं उसी बीच बाइबल का भी उच्चारण किया गया।

आमतौर से किसी राजनीतिक दल के कार्यालय के सामने राजनीतिक आयोजन या फिर धरना-प्रदर्शन और जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगते हैं लेकिन आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने भक्ति भाव वाला नजारा दिखाई दिया। महिला कांग्रेस की महिला नेता हनुमान चालीसा पाठ,कुरान शरीफ की आयतों की तिलावत और बाइबल का पाठ कर रही थीं और मकर संक्रांति के मौके पर तिल-गुड़ का वितरण भी किया जा रहा था। दरअसल उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लड़़की हूं लड़ सकती हूं अभियान को मध्य प्रदेश में भी लांच किया जाना था तो उसे इस अनोखे अंदाज के साथ धार्मिक रूप देते हुए किया गया।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं, अभियान की शुरुआत के लिए दरी बिछाकर महिलाओं ने हनुमान चालीसा पाठ किया। कई महिलाएं दरी पर बैठी थीं तो कई महिलाएं खड़े होकर हनुमान चालीसा पाठ करती नजर आईं। मकर संक्रांति होने की वजह से ज्यादातर महिलाएं पीले वस्त्रों में थीं। इस मौके पर तिल-गुड़ के प्रसाद का वितरण भी हुआ। साथ ही मकर संक्रांति पर्व की वजह से हल्दी कुमकुम के साथ भजन भी गाए गए और अंत में पतंगबाजी भी की गई।

भोपाल से मृदुभाषी के लिए मोहम्मद ताहिर की रिपोर्ट।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट