महाराष्ट्र के ठाणे में शुक्रवार को ऑटो ड्राइवर ने एक कॉलेज स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ की। जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो चलते ऑटो में 500 मीटर तक घसीटता ले गया।
बतादें कि एक ऑटो चालक ने कॉलेज जा रही छात्रा को जबरन अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार लड़की की उम्र 22 साल है। मीडिया को पुलिस ने बताया कि जब छात्रा कॉलेज जा रही थी तो वहां रास्ते में खड़े ऑटो ड्राइवर ने उस पर गंदे कमेंट्स किए। लड़की ने जब ऑटो चालक द्वारा किए गए कमेंट्स का विरोध किया तो ऑटो चालक ने लड़की का हाथ पकड़ उससे छेड़छाड़ करने लगा।
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट की है। जब लड़की ने ऑटो चालक से अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो उसने ऑटो चला दिया। चलते ऑटो में भी लड़की अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश करती रही, लेकिन ऑटो ड्राइवर उसका हाथ पकड़कर उसे चलते ऑटो में घसीटता ले गया। इस दौरान लड़की हार नहीं मानती है और ऑटो वाले से मुकाबला करती रहती है, इसके बाद ऑटो चालक लड़की का हाथ छोड़ वहां से अपना ऑटो भगा ले जाता है। घटना में लड़की नीचे सड़क पर गिर जाती है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ऑटो वाले के खिलाफ आईपीसी 354 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राजू अब्बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी का ऑटो रिक्शा भी सीज कर दिया है।