Assembly By Election 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (Assembly By Election) के लिए आज वोटिंग हो रही है। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड में 1-1 सीट और त्रिपुरा की दो सीटों पर उपचुनाव (Assembly By Election) हो रहा है।
चुनाव आयोग के अनुसार उत्तर प्रदेश की घोसी, झारखंड की डुमरी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट के लिए जनता मतदान कर रही। 8 सितंबर को चुनावों के नतीजे आएंगे। यूपी की घोसी और त्रिपुरा की धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव (Assembly By Election) हो रहे हैं। शेष पांच सीटों के विधायक का निधन होने की वजह से चुनाव हो रहे हैं।
INDIA गठबंधन 5 सीटों पर चुनाव (Assembly By Election) लड़ रहा है। इनमें घोसी (UP), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) शामिल हैं। वहीं, इनकी पार्टियां धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (केरल) में एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।
सपा विधायक के भाजपा में शामिल होने से उपचुनाव (Assembly By Election)
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट जुलाई में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने पर खाली हुई। दारा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब वह भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। इनके खिलाफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां समर्थन दे रहीं हैं। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद बूथ नंबर 61 और बूथ नंबर 9 में ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित है।
बंगाल में कांग्रेस और टीएमसी में मुकाबला
पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर टीएमसी, भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला है। केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट में मुकाबला होगा। यह सीट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी की मौत के बाद खाली थी। कांग्रेस ने ओमान चांडी के बेटे को प्रत्याशी बनाया है।
त्रिपुरा में भाजपा और सीपीआईएम में मुकाबला
त्रिपुरा की बॉक्सा नगर और धनपुर सीट पर भाजपा और सीपीआई (एम) में मुकाबला है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों की सीमा बांग्लादेश से सटी है। उपचुनाव (Assembly By Election) के कारण यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा को सील किया गया है। झारखंड की डुमरी सीट पर INDIA और NDA गठबंधन के उम्मीदवारों में मुकाबला है।