Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Asia Cup 2023 Final Match: भारत और श्रीलंका का मैच शुरू, दोनों टीमों में बदलाव | बारिश होने पर दोनों टीम होगी विजेता

Asia Cup 2023 Final Match

Asia Cup 2023 Final Match Ind Vs SL: एशिया कप-2023 (Asia Cup 2023) का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच आज कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शुरू हो गया है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। दोनों टीमों में एक-एक खिलाड़ी बदला गया है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने चोटिल महीश तीक्षणा की जगह दुशन हेमंथा को खेलाया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने चोट की वजह से बाहर हुए अक्षर पटेल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया है।

Asia Cup 2023 Final Match: अभी कोलंबा का मौसम साफ है। हालांकि मौसम विभाग ने बारिश होने की 90 प्रतिशत संभावना जताई थी। बारिश के कारण यह मैच रद्द होता है तो एश‍ियन क्रिकेट काउंस‍िल (ACC) ने रिजर्व-डे सोमवार को रखा है। अगर, रिजर्व-डे पर भी बारिश हो जाती है तो भारत और श्रीलंका दोनों टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया जाएगा।

टीम इंडिया की प्लेइंग-11
Asia Cup 2023 Final Match: कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, विकेटकीपर केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मो. सिराज।

श्रीलंका की प्लेइंग-11
Asia Cup 2023 Final Match: कप्तान दसुन शनाका,​​​​​ कुसल परेरा, पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, विकेटकीपर कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, असालंका, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, मथीश पथिराना और प्रमोद मदुशन।

टीम इंडिया ने श्रीलंका से जीते हैं 97 मैच
Asia Cup 2023 Final Match: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कुल 166 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इनमें टीम इंडिया ने 97 और श्रीलंका ने 57 मैच जीता है। नो रिजल्ट 11 मैच और एक मैच टाई रहा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट