Dhar News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दूरभाष पर बताएं क्षेत्र के हालात मुख्यमंत्री बोले मदद के हर संभव कदम उठाए
Dhar News: आशीष यादव/मांडू/धार- क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश ने तबाही मचा रखी है। लगातार बारिश के चलते धरमपुरी विधानसभा के दुगनी गांव में छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक कालू सिंह ठाकुर मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं और Read More
Dhar News: परिवार को सहानुभूति दी और व्यक्तिगत रूप से आर्थिक मदद उपलब्ध। करवाई।उसके बाद पंचायत सचिव और अधिकारियों को मौके पर बुलाकर मृतक परिवारों को चार-चार लाख रुपए का मुआवजा शासन की योजना के तहत दिलाने के लिए कार्यवाही तत्काल प्रारंभ करवाई। क्षेत्र में हालातो को लेकर पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी अपनी टीम के साथ लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकरक्षेत्र के लोगों को राशन और आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं। जो लोग बारिश के चलते विपरीत परिस्थितियों में फंसे हुए हैं उनकी भी मदद कर रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को सुबह से लेकर रात भर ठाकुर ने क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
Dhar News: ठाकुर से बोले मुख्यमंत्री जान और माल की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने के दिए हैं निर्देश इधर अपनी कर्मठ शैली के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फोन कर क्षेत्र के हालात बताएं उन्हें फोटो और वीडियो सेंड किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है लोगों के घर बह गए हैं कई लोग बेघर हो गए हैं। दो लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।
Dhar News: नुकसानी का सर्वे कराकर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराने की मांग मुख्यमंत्री से की। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जान और माल की रक्षा करना हमारा दायित्व है मैंने धार सहित प्रदेश के समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
Dhar News: धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र में जहां भीनुकसान हुआ है सर्वे करवरकर उसकी पूरी भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कालूसिंह ठाकुर आप अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहकर प्रशासन का सहयोग करिए और स्थिति से निपटने का प्रयास करिए। हम जनता की मदद के लिए हर संभव मदद करने को तैयार है और मैं भी रात भर जागकर लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से और जनप्रतिनिधियों से संपर्क स्थापित किया है। इधर श्री ठाकुर ने क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनका दुख दर्द जाना और उन्हें मध्य प्रदेश की सरकार की तरफ से हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया।