Cricketer Praveen’s Car Accident: एक और भारतीय क्रिकेटर कार दुर्घटना के शिकार हुए हैं। मंगलवार की देर रात पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वह अपने बेटे के साथ लैंड रोवर कार से जा रहे थे, तभी हाईवे पर ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। गनीमत रही की किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची।
क्रिकेटर की कार बुरी तरह से डैमेज हो गई है। क्रिकेटर ने बताया कि वह पांडव से मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रवीण ने कहा कि कार बड़ी थी, इसलिए हम बच गए। बाप-बेटे को ज्यादा चोटें आ सकती थीं। बता दें दिसंबर में ऋषभ पंत का बहुत बड़ा कार एक्सीडेंट हुआ था। अभी भी वह बेड रेस्ट पर हैं।
दूसरी बार क्रिकेटर हादसे के हुए शिकार
प्रवीण इससे पहले भी दुर्घटना के शिकार हुए हैं। साल 2007 में वहजीप से गिर गए थे। उन्होंने इसी साल टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। यह मूलरूप से मेरठ के रहने वाले हैं। वहां घरेलू क्रिकेट खेला करते थे। नई गेंद को दोनों ओर से स्विंग कराने के लिए यह जाने जाते थे। इन्होंने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिय है।