Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Delhi Metro New Video: दिल्ली मेट्रो में अब शिव भक्तों ने किया डांस, वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स में तकरार

Delhi Metro New Video: दिल्ली मेट्रो में अब शिव भक्तों ने किया डांस, वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स में तकरार

Delhi Metro Shiva devotees video: सोशल मीडिया पर कुछ महीनों से दिल्ली मेट्रो चर्चा का विषय बनी है। कभी बिकनी पहनी हुई लड़की का वीडियो वायरल होता है। कभी मेट्रो में कपल की अश्लील हरकत वायरल हुई। अब एक वायरल हो रहा है। इसमें शिव भक्त सावन के गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं। भगवान शिव के गाने पर इस तरह डांस करना कुछ यूजर्स गलत बता रहे तो कुछ समर्थन में ट्वीट कर रहे हैं। दरअसल, मंगलवार से सावन महीने की शुरुआत हुई। ऐसे में श्रद्धालु अलग-अलग जगहों पर जल लेने के लिए रवाना होते हैं।

एक यूजर ने लिखा-लड़कियों की बिकनी से ही लोगों की भावनाएं आहत होती हैं। इस पर कोई कुछ नहीं बोलेगा? दूसरे यूजर ने जवाब लिखा-मुझे लगता है आपको लड़की को बिकनी में देखना, भजन सुनने से ज्यादा अच्छा लगता है। वैसे ये तो संस्कारों की बात है।

https://twitter.com/aisha786_khan/status/1676549252678574081?s=20

मेट्रो में लड़की ने लड़के को जड़ा था थप्पड़

दिल्ली मेट्रो से जुड़ा वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कथित एक कपल बहस कर रहे थे। इसी बीच लड़के को लड़की कई थप्पड़ मार देती है, उस पर काफी चिल्लाती है। इस पर आसपास के लोगों ने कुछ नहीं कहा। इसी पर सोशल मीडिया यूजर्स पूछ रहे- लड़की ने इतनी तेज थप्पड़ मारी, अगर यही काम लड़का करता तो क्या होता?

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट