Mradhubhashi
Search
Close this search box.

आजादी का अमृत महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश अभियान, हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली

आजादी का अमृत महोत्सव, मेरी माटी मेरा देश अभियान, हर घर तिरंगा अभियान के तहत साइकिल रैली निकाली

कलेक्टर प्रियंका मिश्रा व मनोजकुमार सिंह ने “विजय विश्व तिरंगा प्यारा “गाकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम का किया शुभारंभ

आशीष यादव/धार – आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत लालबाग परिसर से देवीजी मंदिर तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व एसपी मनोज कुमार सिंह ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में सभी भागीदारीयो ने अपनी साइकिल पर तिरंगा फहरा कर देश की एकता और अखंडता के लिए, हर घर तिरंगा फहराए और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराए साईकिल रैली के जरिए बालक बालिकाओं द्वारा अति उत्साह के साथ जिले वासियों को यह संदेश दिया।

साईकिल रैली में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, एस पी मनोज सिंह सहित अधिकारी,कर्मचारी विद्यार्थी आम जनता ने अति उत्साह के साथ साइकिल रैली में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। रैली का समापन देवीजी मंदिर प्रांगण में समापन होने के पश्चात मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों छात्र- छात्राओं द्वारा पौधा रोपण किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार

धार जिले में ” हर घर तिरंगा ” कार्यक्रम “विजय विश्व तिरंगा प्यारा” गीत गाकर 03 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर किला ग्राउण्ड में जिला प्रशासन से – जिला कलेक्टर प्रियंक मिश्र, सहायक कलेक्टर शिवम प्रजापत, अपर कलेक्टर अश्विन कुमार रावत, एसडीएम रोशनी पाटीदार, सी.ई.ओ श्रृंगार श्रीवास्तव , जिला पुलिस अधीक्षक ममनोज कुमार सिहं , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा इन्द्रजीत बाकलवार, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम विश्नोई, सुबेदार मयुरी जाकॅ एंव 200 पुलिस अधिकारी- कर्मचारी का बल शामिल रहा ।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा जिले की पुलिस लाइन एवं समस्त थानों,चौकियों,कार्यालयों में दिनांक 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किये जाने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।हर घर तिरंगा कार्यक्रम को उत्सव के रूप में मनाने के लिए 3 दिवसीय कार्ययोजना तैयार करवाई गई।

जिसमें पहले दिन समस्त थानों एवं चौकियों पर सेल्फी पॉइंट बनाना ,साथ ही जनजागरूकता के लिए पम्पलेट वितरण,पुलिस परिवारों के निवास स्थान पर तिरंगा लगाना है,इस अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक की उपस्थित में 15 अगस्त परेड की फाइनल रिहर्सल में शामिल प्लाटूनो के साथ तिरंगा फहराकर किया गया.किला मैदान से लेकर घोड़ा चौपाटी, त्रिमूर्ति चौराहा, कलेक्टर कार्यालय होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक जय हिंद एवं वंदे मातरम के जयघोष के साथ पुलिस जवानों द्वारा पैदल मार्च किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचकर जय हिंद एवं वंदे मातरम के नारे के साथ ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा” विजय विश्व तिरंगा प्यारा ” गीत गाकर 3 दिवसीय अभियान को प्रारम्भ किया गया। कार्यक्रम के अगले दिन मुख्यालय सहित सभी थानों एवं चौकियों पर पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन रैली निकाली जावेगी।कार्यक्रम में पुरुष एवम महिला प्लाटून के 150 जवान एवं डीपीओ कार्यालय के स्टाफ सहित लगभग 200 पुलिसकर्मी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट