Case Against Amisha Patel: अमीषा पटेल (Amisha Patel) इन दिनों अपनी अगली फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का हो जगह-जगह प्रमोशन कर रहीं हैं। इसी बीच उन्हें अब कोर्ट-कचहरी का भी चक्कर लगाना पड़ रहा है। सोमवार को वह रांची कोर्ट में पेश हुईं। यहां एक्ट्रेस चेक बाउंस मामले में आरोपी हैं।
उन्होंने रांची सिविल कोर्ट में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया। अब अमीषा(Amisha Patel) इस मामले में ट्रायल फेस करेंगी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एक्ट्रेस को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया था। इस पर वह आज कोर्ट में हाजिर हुईं। रांची निवासी अजय सिंह से अमीषा ने फिल्मों में पैसे लगाने के नाम पर रुपए लिए थे। एक्ट्रेस ने वापसी के दौरान अजय को जो चेक दिए, वह बाउंस हो गए थे।
जानें क्या है पूरा मामला
साल 2018 का यह मामला है। तब अमीषा ने फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर झारखंड निवासी फिल्म निर्माता अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपए लिए थे। इस समझौते के अनुसार जब फिल्म जून, 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय ने अपने रुपए वापस मांगे। एक्ट्रेस ने काफी टालमटोल के बाद अक्टूबर 2018 में ढाई करोड़ और 50 लाख रुपये के दो चेक दिए। अजय जब बैंक में ये चेक दिए तो वह बाउंस हो गए। तब अजय ने एक्ट्रेस के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा किया। अजय ने अमीषा(Amisha Patel) और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।