Mradhubhashi
Search
Close this search box.

हिंद महासागर में सुनामी को लेकर अलर्ट, ईस्ट तिमोर में 6.1 तीव्रता का भूकंप

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्व एशियाई देश ईस्ट तिमोर में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद मौसम वैज्ञानिकों ने हिंद महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी की है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आए भूकंप के कारण हिंद महासागर में सुनामी आ सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप हिंद महासागर में सुनामी पैदा करने में सक्षम हो सकता है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक, तिमोर द्वीप के पूर्वी हिस्से से 51.4 किमी गहराई में भूकंप आया।

पिछले महीने इंडोनेशिया में भी इसी तरह का भूकंप आया था। तीव्रता 6.0 मापी गई थी। ईस्ट तिमोर प्रशांत महासागर के बेहद संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है। यहां लगातार भूकंप आता रहता है। फरवरी में उत्तरी सुमात्रा में आए एक भूकंप में कई लोगों की मौत हो गई थी। रिंग ऑफ फायर उस स्थान को कहते हैं, जहां भूकंप से जुड़ी खास गतिविधियां होती रहती हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट