Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Air India ने शेफ़ संजीव कपूर को नाश्ते में दिया चिकन टिक्का और तरबूज़

संजीव कपूर एयर इंडिया की नागपुर से मुंबई 0740 फ्लाइट से सफ़र कर रहे थे. इस दौरान उन्हें जो खाना परोसा गया उसे देखकर संजीव कपूर को गुस्सा आ गया. एक ट्वीट में संजीव कपूर ने एयर इंडिया को जमकर सुनाया. ट्वीट में संजीव कपूर ने लिखा, ‘जागो एयर इंडिया. नागपुर-मुंबई 0740 फ्लाइट. ठंडा चिक टिक्का, तरबूज़, खीरा, टमाटर और सेव के साथ. ज़री सी बंदगोभी और मेयो के साथ सैंडविच. शुगर सिरप स्पॉन्ज, स्विटेन्ड क्रीम और येल्लो ग्लेज़ से पेंटेड.’

बतादें कि पहली घटना मुंबई से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट नंबर AI671 में हुई। पैसेंजर महावीर जैन ने रात 10 बजे के आस पास खाने का वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक कीड़ा प्लेट में चलता दिखाई दे रहा था। महावीर जैन ने अपनी फ्लाइट और सीट नंबर लिखकर बताया कि ऐसा लगता है कि हाइजीन का खयाल नहीं रखा गया है। एअर इंडिया ने उनके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा- ‘डियर मिस्टर जैन, फ्लाइट में आपका अनुभव खराब रहा उसके लिए हम क्षमा मांगते हैं। हम खाना परोसने की प्रक्रिया के हर कदम पर हाइजीन का खयाल रखते हैं। हम ये मामला अपनी केटरिंग टीम के साथ शेयर करेंगे ताकि तुरंत गलती का रिव्यू करके कार्रवाई की जा सके।’

वहीं, संजीव कपूर ने 26 फरवरी को रात लगभग 9 बजे ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘जागे एअर इंडिया’ नागपुर से मुंबई की फ्लाइट 0740 में मुझे ठंडा चिकन टिक्का तरबूज, खीरा, टमाटर और सेव के साथ सर्व किया गया। साथ में सैंडविच थी, जिसमें न के बराबर पत्तागोभी और मेयोनीज की फिलिंग थी।

इसके साथ चाशनी में डूबा एक स्पंज का टुकड़ा था, जिस पर क्रीम और यलो ग्लेज है। उन्होंने अपनी प्लेट की फोटो पोस्ट करके पूछा कि क्या भारतीय ऐसा नाश्ता करते हैं? संजीव कपूर के ट्वीट के जवाब में एअर इंडिया ने कहा कि हम लगातार अपनी सेवाओं में इजाफा कर रहे हैं और कल से इस सेक्टर में हमारे पार्टनर ताज सत्स एंड एंबेसडर केटरिंग करेंगे। भरोसा रखिए आने वाले समय में फ्लाइट में परोसे गए खाने के साथ आपका अनुभव अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट