Mradhubhashi
Search
Close this search box.

पंजाब में बड़ी जीत के बाद भगवंत मान ने मनाया जश्न, जीत के बाद पंजाब की जनता को किया संबोधित

पंजाब अब आप का हो गया है। दिल्ली की सरहद के बाहर आप न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, बल्कि बहुमत के आंकड़े से भी बहुत आगे निकलती नजर आ रही है। आप के CM कैंडिडेट भगवंत मान ने भी 45 हजार वोटों से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। इधर, विधानसभा चुनाव में हार के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है।

जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित किया। वे कल पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह भी राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। इससे पहले CM की शपथ राजभवन में होती रही है। शपथ लेने से पहले मान शहीदी स्मारक पर माथा टेकने भी जाएंगे।

पंजाब की अमृतसर ईस्ट सीट से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव हार गए हैं. यहां से आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर चुनाव जीती हैं. दोनों के बीच करीब 5 हजार वोटों का अंतर रहा.

सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को दी बधाई
पंजाब चुनाव नतीजों पर कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि, “जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है…पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें…आम आदमी पार्टी को बधाई!!!”

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट